Oscar Awards 2026: वन बैटल आफ्टर अनदर को बेस्ट फिल्म समेत 5 अवॉर्ड, सिनर्स के लिए जॉर्डन बेस्ट एक्टर


Image Credit : X

स्टोरी हाइलाइट्स

इस साल भारत की कोई फिल्म ऑस्कर नॉमिनेशनल हासिल नहीं कर सकी है,भारतीय मूल की फिल्ममेकर गीता गंदभीर की 2 डॉक्यूमेंट्री फिल्मों को ऑस्कर में नॉमिनेशन मिला था, हालांकि वो दोनों अवॉर्ड जीतने से चूक गईं..!!

98वीं आस्कर अवॉर्ड सेरेमनी लॉस एंजिल्स के डॉल्बी थिएटर में हुई। लियोनार्डो डिकैप्रियो की फिल्म वन बैटल आफ्टर अनदर बेस्ट फिल्म रही। इसके अलावा फिल्म ने सबसे ज्यादा 6 अवॉर्ड हासिल किए हैं।

इस साल 16 नॉमिनेशन हासिल कर रिकॉर्ड बनाने वाली फिल्म सिनर्स महज 4 अवॉर्ड ही जीत सकी। इस फिल्म के लिए माइकल बी.जॉर्डन को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला है। इस कैटेगरी में लियोनार्डो को भी नॉमिनेशन मिला था। वहीं हेमनेट के लिए जेसी बकले बेस्ट एक्ट्रेस रहीं।

इस साल भारत की कोई फिल्म ऑस्कर नॉमिनेशनल हासिल नहीं कर सकी है। भारतीय मूल की फिल्ममेकर गीता गंदभीर की 2 डॉक्यूमेंट्री फिल्मों को ऑस्कर में नॉमिनेशन मिला था, हालांकि वो दोनों अवॉर्ड जीतने से चूक गई हैं।

प्रियंका चोपड़ा 2016 के बाद फिर एक बार आॅस्कर अवॉर्ड प्रेजेंटर बनी हैं। उन्होंने बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म का अवॉर्ड दिया है। 2 बार प्रेजेंटर बनने वालीं वो इकलौती भारतीय हैं। आॅस्कर के रेड कार्पेट पर प्रियंका पति निक जोनस के साथ पहुंची हैं। उन्होंने व्हाइट साइड स्लिट ड्रेस के साथ डायमंड जूलरी पहनी है।

98वें एकेडमी अवॉर्ड में सबसे ज्यादा 16 नॉमिनेशन अमेरिकन फिल्म सिनर्स को मिले हैं। इसी के साथ ये फिल्म आॅस्कर के इतिहास में सबसे ज्यादा नॉमिनेशन हासिल करने वाली फिल्म बन चुकी है। इससे पहले ये रिकॉर्ड आॅल अबाउट ईव (1950), टाइटैनिक (1997) और ला ला लैंड (2016) के पास था, जिन्हें कुल 14 नॉमिनेशन मिले थे।

वन बैटल आफ्टर अनदर को मिला बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड

लियोनार्डो डिकैप्रियो की फिल्म वन बैटल आफ्टर अनदर को बेस्ट फिल्म का ऑस्कर मिला है। इस अवॉर्ड समेत फिल्म ने इस साल सबसे ज्यादा 6 अवॉर्ड हासिल किए हैं।ये फिल्म एक ऐसे क्रांतिकारी की कहानी है, जिसे एक भ्रष्ट सैन्य अधिकारी द्वारा पीछा किए जाने पर फिर से अपने पुराने जीवन में लौटने के लिए मजबूर होना पड़ता है।

बेस्ट एक्ट्रेस की विनर रहीं

बेस्ट एक्ट्रेस इन ए लीडिंग रोल का अवॉर्ड फिल्म हेमनेट के लिए जेसी बकले को मिला है। फिल्म हेमनेट राइटर विलियम शेक्सपियर की जिंदगी पर बनी थी। इस फिल्म में जेसी ने शेक्सपियर की पत्नी एग्नेस का किरदार निभाया था।

वन बैटल आफ्टर अनदर के लिए पॉल थॉमस बने बेस्ट डायरेक्टर

लियोनार्डो डिकैप्रियो स्टारर फिल्म वन बैटल आफ्टर अनदर के लिए पॉल थॉमस को बेस्ट डायरेक्टर का आॅस्कर मिला है। ये इस फिल्म का 5वां अवॉर्ड है।