काशी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को 14 किलोमीटर लंबा रोड शो किया। वह बीएलडब्ल्यू गेस्ट हाउस से काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे। गेट पर ही 108 बटुकों ने उनका शंखनाद के साथ स्वागत किया। बाबा विश्वनाथ का दर्शन-पूजन किया।
रोड शो के दौरान भाजपा कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ों पर डांस करते नजर आए। प्रधानमंत्री का जगह-जगह स्वागत किया गया। काफिले पर फूल बरसाए गए। पीएम ने हाथ हिलाकर अभिवादन किया। कई स्थनों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी का स्वागत किया।
मंदिर से पीएम सड़क मार्ग से एयरपोर्ट जाएंगे। वहां से सीएम योगी के साथ हरदोई रवाना होंगे, जहां गंगा एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन करेंगे। 594 किलोमीटर लंबा यह एक्सप्रेस-वे मेरठ को प्रयागराज से जोड़ेगा। प्रधानमंत्री का 11 साल में यह 54वां काशी दौरा है। हालांकि, यह 2026 का पहला दौरा है। इससे पहले, पीएम नवंबर 2025 में काशी आए थे।
इससे पहले कल पीएम मोदी ने 163 परियोजनाओं लोकार्पण-शिलान्यास किया था। प्रधानमंत्री ने अपने काशी दौरे के पहले दिन 6,350 करोड़ रुपए की 163 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया था। उन्होंने नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में भी हिस्सा लिया, जिसमें करीब 50 हजार महिलाएं शामिल हुईं।
यहां प्रधानमंत्री ने कहा थ कि सपा और कांग्रेस ने महिलाओं को धोखा दिया है।। आपके आरक्षण का हक लागू हो, इसमें कोई कोर कसर बाकी नहीं छोडूंगा। इस दौरान मंच पर राजनीति, स्वयं सहायता समूह और चिकित्सा क्षेत्र से जुड़ी 44 महिलाएं मौजूद रहीं।
पुराण डेस्क