स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले से तिरंगा फहराया। इसके बाद उन्होंने राष्ट्र को संबोधित भी किया। इस बीच, पीएम मोदी ने देश की आजादी के लिए लड़ने वाले, बलिदान देने वाले और आजादी के बाद देश को आकार देने वाले महापुरुषों को नमन किया। इतना ही नहीं पीएम मोदी ने आजादी के 100 वर्ष पूरे होने तक विकसित देश बनाने के लिए 5 संकल्प लेने की भी अपील की।
यह भी पढ़े:
भाई-भतीजावाद खत्म करने की जरूरत- PM
पीएम मोदी ने कहा कि जब मैं भाई-भतीजावाद, परिवारवाद की बात करता हूं तो लोग सोचते हैं कि मैं सिर्फ राजनीतिक क्षेत्र की बात कर रहा हूं। लेकिन दुर्भाग्य से, राजनीति की इस बुराई ने भारत के सभी संस्थानों में भाई-भतीजावाद को बढ़ावा दिया है। इसीलिए यह मेरे देश की प्रतिभा को आहत करता है। पीएम मोदी ने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि मुझे भाई-भतीजावाद के खिलाफ जंग में युवाओं का समर्थन चाहिए। युवाओं के समर्थन के बिना यह संभव नही है।
#WATCH PM Narendra Modi calls for a decisive fight against corruption and 'Parivaarwaad' during his Independence Day speech #IndiaAt75 pic.twitter.com/5xvdSaz4wm
— ANI (@ANI) August 15, 2022
पीएम मोदी ने उठाया भ्रष्टाचार का मुद्दा-
पीएम मोदी ने कहा कि मैं दो विषयों पर चर्चा करना चाहता हूं। एक है भ्रष्टाचार, दूसरा है भाई-भतीजावाद। भारत जैसे लोकतंत्र में जहां लोग गरीबी के खिलाफ लड़ रहे हैं। एक तरफ ऐसे लोग हैं जिनके पास रहने के लिए कोई जगह नहीं है। दूसरे वे लोग हैं। जिनके पास लूटे हुए पैसे रखने की जगह नहीं है।
लेकिन अब हमें भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ना है। जो पिछली सरकारों में बैंकों को लूट कर भाग गए थे। हम उनकी संपत्ति को जब्त कर रहे हैं। कई लोग जेल में हैं। हमारी कोशिश है कि देश को लूटने वालों के लिए लूटा हुआ पैसा लौटाने की स्थिति पैदा हो जाए।
पीएम मोदी ने कहा, भ्रष्टाचार दीमक की तरह देश को तबाह कर रहा है। हमें इससे लड़ना है। इसके खिलाफ लड़ाई तेज करनी होगी। लेकिन इसके लिए मुझे 130 करोड़ भारतीयों के समर्थन की जरूरत है ताकि मैं इस भ्रष्टाचार के खिलाफ़ लड़ सकूं।