मंत्री जगदीश देवड़ा ने घर से विधानसभा की ओर निकलने से पहले कहा कि मध्य प्रदेश सरकार का यह बजट जनहित का बजट होगा। इस बजट को सभी को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि जो आपको उम्मीद है इस बजट में वो सबकुछ होगा। इसके बाद वे बजट का बैग लेकर विधानसभा की ओर रवाना हो गए। मध्य प्रदेश के सभी लोगों की निगाहें इस बजट पर टिकी हैं। कोरोना काल का मुश्किल समय बीत जाने के बाद सभी इस बजट से राहत की उम्मीद लगाए हैं।