Rashmika Vijay Pre Wedding Party: साउथ सिनेमा के पावर कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी का आगाज उदयपुर के आलीशान कळउ मेमेंटोस में हो चुका है। 26 फरवरी को होने वाली ग्रैंड वेडिंग के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन्स शुरू हो चुके हैं। 24 फरवरी को दोनों की मेहंदी सेरेमनी होगी जिसकी तस्वीरों का फैंस को इंतजार रहेगा। वहीं 25 फरवरी को हल्दी और संगीत का आयोजन आईटीसी मेमेंटोज, उदयपुर में रखा गया है। इसके अलावा 26 फरवरी को वह मौका होगा जब रश्मिका मंदाना और विजय देवराकोंडा सात फेरे एक दूसरे के हो जाएंगे।
शादी से पहले कपल ने अपने प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन की एक झलक सोशल मीडिया पर शेयर की है। दोनों ने अपने-अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर खास पलों की तस्वीरें पोस्ट कर फैंस को इस सेलिब्रेशन का हिस्सा बनाया। तस्वीरों से साफ है कि शादी से पहले के फंक्शन्स को उन्होंने काफी मॉडर्न टच दिया है।

मस्ती भरी पूल पार्टी और वॉलीबॉल मैच
प्री-वेडिंग फेस्टिविटीज की शुरूआत एक सन-लिट पूल पार्टी से हुई, जिसमें करीबी दोस्त शामिल हुए। तस्वीरों में पूल के किनारे मस्ती और हंसी-मजाक का माहौल नजर आया। विजय देवरकोंडा ने अपने दोस्तों के साथ पूल वॉलीबॉल खेलते हुए कुछ कैंडिड फोटो शेयर कीं। एक तस्वीर में वॉलीबॉल नेट के पीछे खिलाड़ियों की सिल्हूट दिखी, जो इस हल्के-फुल्के और फ्रेंडली माहौल को बयां करती है। वहीं एक फ्लोटिंग ड्रिंक स्टेशन भी नजर आया, जिसमें लाल कप सजे हुए थे और पीछे शांत प्राकृतिक नजारा दिख रहा था।

मैन्यू में मेहमानों के लिए जापानी खाना
शाम ढली तो इस सेलिब्रेशन ने थोड़ा एलीगेंट रूप ले लिया। रश्मिका मंदाना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कैंडल लाइट डिनर की तस्वीर शेयर की है, जिसमें गोल्डन लाइट से सजा टेबल बेहद खूबसूरत लग रहा है। टेबल के बीचों-बीच ब्लश पिंक लिली और ग्रीन हाइड्रेंजिया के फूलों की सजावट थी। साथ में ताजे फल रखे गए थे, जिससे गार्डन-थीम एस्थेटिक नजर आया। खास बात यह रही कि डिनर के लिए जापानी क्यूजीन तैयार की गई थी, जिसका जिक्र लक्जरी प्रिंटेड मेन्यू कार्ड में दिखा।

'विरोष' लिखे हुए नेपकिन्स और कार्ड
इस डिनर में एक पर्सनल टच भी जोड़ा गया। हर गेस्ट की प्लेट के साथ सेज ग्रीन नैपकिन रखा गया था, जिस पर कपल को फैंस की तरफ से दिए गए निकनेम 'विरोश' (श्कफडरऌ) की एम्ब्रॉयडरी की गई थी। यह सरप्राइज मेहमानों के लिए खास रहा और कपल के रिश्ते की झलक भी देता है। सोशल मीडिया पर इन तस्वीरों के सामने आने के बाद फैंस का रिएक्शन देखने लायक है। अपने चहेते कपल को शादी के बंधन में बंधते देखने के लिए फैंस सुपर एक्साइटेड हैं और तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

वेडिंग फंक्शन्स में आगे क्या है शेड्यूल?
शादी से पहले 24 फरवरी को मेहंदी सेरेमनी होगी जिसकी तस्वीरों का फैंस को इंतजार रहेगा। वहीं 25 फरवरी को हल्दी और संगीत का आयोजन आईटीसी मेमेंटोज, उदयपुर में रखा गया है। इसके अलावा 26 फरवरी को वह मौका होगा जब रश्मिका मंदाना और विजय देवराकोंडा सात फेरे लेकर 7 जन्मों के लिए एक दूसरे के हो जाएंगे। फैंस इस दौरान दोनों के सोशल मीडिया और फैन पेजों पर तस्वीरों व वीडियोज के लिए टकटकी लगाए बैठे रहेंगे।
पुराण डेस्क