क्या आप भी मस्से से परेशान हैं, अपनाइए ये घरेलू इलाज़


Image Credit : twitter

स्टोरी हाइलाइट्स

लोगों की गर्दन पर मस्से होने का कारण ह्यूमन पैपिलोमा वायरस होता है. कुछ घरेलू उपाय अपनाकर इससे छुटकारा पाया जा सकता है..!

गर्दन या शरीर के किसी और अंग पर होने वाले मस्से आपके लिए परेशानी का कारण बन सकते हैं अगर आपकी गर्दन पर मस्से हैं और आपको इसके कारण शर्मिंदगी भी उठानी पड़ सकती है। लोगों की गर्दन पर मस्से होने का कारण ह्यूमन पैपिलोमा वायरस होता है। कुछ घरेलू उपाय अपनाकर इससे छुटकारा पाया जा सकता है। हमारे आस-पास कई ऐसी चीजें मौजूद हैं जो हमें इन समस्याओं से बचाव में मदद कर सकती हैं।

केले का इस्तेमाल- गर्दन पर बने मस्सों के लिए आप केले के छिलके का इस्तेमाल करके दूर कर सकते हैं। ऐसे में आप केले के छिलके को प्रभावित स्थान पर लगाएं और उसे कपड़े से बांधें। थोड़ी समय बाद आप केले के छिलके को हटाएं। ऐसा नियमित रूप से करें। इससे कुछ समय बाद मस्से झड़ जाएंगे।

एपल साइडर विनेगर- एपल साइडर विनेगर के इस्तेमाल से भी गर्दन पर होने वाले मस्सों को दूर किया जा सकता है। इसके लिए आप कॉटन में एपल साइडर विनेगर की कुछ बूंदे लें और प्रभावित स्थान पर लगाएं। थोड़े समय बाद अपनी स्किन को साफ कर लें।कुछ दिनों बाद मस्से खुद सूख कर निकल जाएंगे। यदि आपको एपल साइडर विनेगर इस्तेमाल करते वक्त किसी भी प्रकार की जलन महसूस हो तो आप इस जगह पर एलोवेरा जेल का लगा सकते हैं।

लहसुन- गर्दन के मस्से हटाने के लिए आप लहसुन का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। लहसुन के पेस्ट को प्रभावित स्थान पर लगाने से मस्से जल्दी गायब हो सकते हैं। ऐसे में आप लहसुन के पेस्ट को मस्से से प्रभावित स्थान पर लगाएं और 15 से 20 मिनट बाद उस जगह को साफ करें। ऐसा करने से आपको जल्दी मस्से झड़ते नजर आएंगे। ध्यान रहे इस हफ्ते में केवल 2 ही बार करें।