टीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाज रिंकू सिंह टी-20 वर्ल्ड कप को बीच में छोड़कर वापस अपने घर आ गए। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अनुसार पारिवारिक परेशानियों के कारण उन्हें घर वापस जाना पड़ा है। बताया गया है कि रिंकू सिंह के पिता नोएडा अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। भारत को अगला मैच जिम्बाब्वे के साथ खेलना है जिसमें रिंकू नहीं खेल पाएंगे।
बताया जा रहा है कि भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज रिंकू सिंह के पिताजी, खान चंद्र सिंह की तबीयत खराब है और उनका उपचार नोएडा के अस्पताल में चल रहा है। जिनकी हालत गंभीर बनी हुई है। जिन्हें लीवर कैंसर है। रिंकू सिंह ने अभ्यास सत्र में भी हिस्सा नहीं लिया। पिता की गंभीर हालत को देखते हुए रिंकू सिंह वापस आ गए हैं।
अगला मैच जिंबॉब्वे से चेन्नई में
भारतीय टीम के बल्लेबाज रिंकू सिंह टी-20 वर्ल्ड कप में कोई विशेष योगदान नहीं दे सके। अपने 5 मैचों में उन्होंने मात्र 24 रन बनाए हैं। उन्होंने कुछ अच्छे कैच लिए हैं। भारत का अगला मुकाबला जिंबॉब्वे के साथ चेन्नई में है, जो 26 फरवरी को खेला जाएगा। जिसमें रिंकू सिंह के खेलने में अनिश्चितता है। आज मंगलवार को ट्रेनिंग सेशन में भी उन्होंने हिस्सा नहीं लिया। 26 फरवरी को होने वाला मैच काफी महत्वपूर्ण है। भारत अपना पहला मैच दक्षिण अफ्रीका से हार चुका है। टी-20 वर्ल्ड कप में बने रहने के लिए भारत को जिंबॉब्वे के साथ अच्छे औसत के साथ मैच जीतना आवश्यक है।
संघर्षों के बीच बीता बचपन
भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज रिंकू सिंह का बचपन संघर्षों में बीता है। उनके पिताजी सिलेंडर डिलीवरी का काम करते थे। यही काम घर के सदस्यों से भी करवाया जाता था। सभी के सहयोग से घर का खर्च चलता था।
पुराण डेस्क