आजकल के प्रदूषण या समय की कमी के कारण बालों की ठीक से देखभाल करने का समय नहीं मिल पाता। वहीं नए-नए हेयर स्टाइल और हेयर प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल से डैंड्रफ की समस्या हो जाती है। डैंड्रफ की समस्या से निजात पाने के लिए आमतौर पर लोग घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल करते है।

क्या आप जानते हैं कि हमारे बालों में डैंड्रफ कैसे होता है? हमारे शरीर में कफ और वात दोष के असंतुलन के कारण स्कैल्प पर एक सफेद पपड़ीदार फंगस जिसे डैंड्रफ कहा जाता है। डैंड्रफ स्कैल्प के रोमकूपों को ब्लॉक कर देता है। जिससे स्कैल्प रूखी होने लगती है और सिर पर पपड़ी बनने लगती है। लेकिन डैंड्रफ होने के और भी कई कारण होते हैं। 

आजकल ज्यादातर लोग बालों की समस्या से परेशान हैं। कि हमारे बाल ज्यादा झड़ते हैं, रूखे हो जाते हैं और इनमें डैंड्रफ हो जाता है, ठंड के मौसम में यह समस्या ज्यादा होती है। लेकिन इस समस्या से निजात पाने के लिए आप गुलाब जल का इस्तेमाल कर सकते हैं। चेहरे को साफ और चमकदार बनाने के लिए गुलाब जल का इस्तेमाल किया जाता है। 

गुलाब जल लगाने से चेहरा फूल सा खिल जाता है। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि गुलाब जल सिर्फ चेहरे के लिए ही नहीं बल्कि बालों के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। इसे लगाने से बाल बेहद रेशमी, चमकदार और मजबूत बनते हैं। बालों में गुलाब जल लगाने के और भी कई फायदे हैं।

गुलाब जल लगाने के फायदे-

  • बालों में गुलाब जल लगाने से आपके सिर की त्वचा और बाल संक्रमण से सुरक्षित रहते हैं। अगर आपको डैंड्रफ की समस्या है तो आप गुलाब जल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। यह डैंड्रफ को दूर कर बालों को मजबूती प्रदान करता है।
  • गुलाब जल एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है जो स्कैल्प को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाता है। यह एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें शरीर ऑक्सीजन के साथ रासायनिक रूप से प्रतिक्रिया करता है।
  • अगर आपके बाल रूखेपन की वजह से झड़ रहे हैं तो आप गुलाब जल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपके बाल झड़ना बंद हो जाएंगे।
  • स्कैल्प पर गुलाब जल लगाने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, जिससे बालों की सही ग्रोथ होती है। अगर आप अपने बालों को लंबा करना चाहती हैं तो उसके लिए आप गुलाब जल का इस्तेमाल कर सकती हैं।
  • आप शैंपू करने से एक घंटे पहले गुलाब जल लगा सकते हैं। आप गुलाब जल में नींबू का रस भी मिला सकते हैं। गुलाब जल मिलाकर भी विटामिन ई लगाया जा सकता है।

विटामिन की कमी

जो लोग ठीक से नहीं खाते-पीते हैं या जो अपने आहार में महत्वपूर्ण तत्वों का बहुत कम मात्रा में सेवन करते हैं। जो लोग बाहर के जंक फूड जैसे पिज़्ज़ा, बर्गर, मैदे के उत्पाद और हरी सब्जियां जैसे; गुड़, तरोई, परवल आदि बहुत कम मात्रा में लिए जाते हैं, जिससे महत्वपूर्ण तत्वों की कमी हो जाती है। डैंड्रफ की शुरूआत मुख्य रूप से विटामिन `बी´ कॉम्प्लेक्स की कमी से होती है।