Saheed Diwas 2026: देशभर में हर साल 30 जनवरी को शहीद दिवस मनाया जाता है। इस दिन को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के तौर पर भी जाना जाता है। इसी दिन 1948 में गांधीजी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
30 जनवरी, 1948 को नई दिल्ली के बिड़ला हाउस में महात्मा गांधी पर हमला हुआ था। हमलावर नाथूराम गोडसे ने उन्हें गोली मार दी थी। गांधीजी की मौत से पूरे देश को गहरा सदमा लगा था। उन्हें सत्य, अहिंसा और भाईचारे का सबसे बड़ा प्रतीक माना जाता है।
शहीद दिवस सिर्फ़ गांधीजी को याद करने का दिन नहीं है, बल्कि उन सभी बहादुर योद्धाओं को श्रद्धांजलि देने का भी मौका है जिन्होंने हमारे देश की आज़ादी और सुरक्षा के लिए अपनी जान कुर्बान कर दी। यह दिन हमें त्याग, समर्पण और देशभक्ति की भावना से जोड़ता है।
शहीद दिवस कैसे मनाया जाता है?
पूरे देश में सुबह दो मिनट का मौन रखा जाता है। राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और दूसरे नेता श्रद्धांजलि देने के लिए राजघाट जाते हैं। स्कूल और कॉलेजों में भाषण, निबंध और देशभक्ति के प्रोग्राम आयोजित किए जाते हैं। गांधीजी के विचारों और आदर्शों को दोहराया जाता है।
पुराण डेस्क