Shirtless Protest: यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु अरेस्ट, कोर्ट में पेश


Image Credit : X

स्टोरी हाइलाइट्स

Shirtless Protest: उदय भानु चिब को दिल्ली पुलिस ने सोमवार 23 फरवरी को तिलक मार्ग थाने पूछताछ के लिए बुलाया था, पुलिस का कहना है इस प्रदर्शन को लेकर सारी जानकारी उदय भानु चिब के पास थी या फिर कहीं इस प्रदर्शन की पूरी रूपरेखा रखने में इनकी भूमिका अहम थी..!!

Shirtless Protest:  दिल्ली के एआई समिट के दौरान भारत मंडपम में यूथ कांग्रेस के कार्यकतार्ओं की तरफ से विरोध के मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है।  यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 10 बजे के बाद पुलिस उनकी कोर्ट में पेश कर सकती है। उदय भानु चिब को दिल्ली पुलिस ने सोमवार 23 फरवरी को तिलक मार्ग थाने पूछताछ के लिए बुलाया था। पुलिस का कहना है इस प्रदर्शन को लेकर सारी जानकारी उदय भानु चिब के पास थी या फिर कहीं इस प्रदर्शन की पूरी रूपरेखा रखने में इनकी भूमिका अहम थी। 

पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान उदय भानु पुलिस का सहयोग नहीं किया ज्यादातर सवालों से उदय भानु या तो मुकर गया या उसने उनको भटकाने की कोशिश की। पुलिस के इसके खिलाफ पर्याप्त सबूत मिले है जिसके बाद गिरफ्तारी की गई है। अब पुलिस उदय भानु चिब को कोर्ट में पेश करेगी और वहां इसकी भूमिका को लेकर अपनी दलीलें रखेगी। पुलिस सूत्रों का कहना है उदयभानु की पुलिस रिमांड मांगी जाएगी। 

वहीं, कांग्रेस ने  पोस्ट में लिखा- दिल्ली पुलिस ने यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब को गिरफ्तार कर लिया है। ये गिरफ्तारी पूरी तरह से असंवैधानिक है। तानाशाह नरेंद्र मोदी की सनक का नतीजा है।

मामले में अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार

मध्य प्रदेश के ग्वालियर से भी 3 कांग्रेस नेताओं को गिरफ्तार किया गया है। 4 आरोपी घटना वाले दिन ही गिरफ्तार किए गए थे। चिब को मिलाकर मामले में अब तक 8 गिरफ्तारी हो चुकी हैं। मध्यप्रदे कांग्रेस ने  पोस्ट में लिखा- देश के संविधान ने हर नागरिक को विरोध का अधिकार दिया है। नरेंद्र मोदी इस अधिकार को ही छीन लेना चाहते हैं। हम इन हथकंडों से डरने वाले नहीं हैं।

दरअसल, 20 फरवरी को इंडियन यूथ कांग्रेस के 11 सदस्यों ने भारत मंडपम में घुसकर अक समिट के दौरान शर्टलैस होकर पीएम मोदी की फोटो वाली टी-शर्ट लहराई थी। इस दौरान पीएम मोदी इज कॉम्प्रोमाइज्ड के नारे लगाए थे।