भोपाल: राज्य सरकार ने वन मुख्यालय की वन्य प्राणी शाखा में पदस्थ पीसीसीएफ शुभरंजन सेन को नया बल प्रमुख बनाने का आदेश जारी कर दिया। उनसे सीनियर एचयू खान एवं विभाष ठाकुर को मौका नहीं दिया गया है।
अब वन्य प्राणी शाखा में भी नया पीसीसीफ नियुक्त किया जायेगा। वर्तमान वन बल प्रमुख व्हीएन अम्बाड़े शनिवार शाम को सेवानिवृत्त हो गये हैं। नये वन बल प्रमुख सेन वर्ष 1991 बैच के आईएफएस अधिकारी हैं और अप्रैल 2028 तक सेवा में रहेंगे तथा वे मूलत: उड़ीसा राज्य के भुवनेश्वर के निवासी हैं।
डॉ. नवीन आनंद जोशी