शहीद सैनिकों के परिजनों को सहायता देने की प्रक्रिया सरल की


Image Credit : X

स्टोरी हाइलाइट्स

इस मदद के लिये कोई निर्धारित प्रपत्र नहीं थे जिसके कारण अपूर्ण जानकारी होने पर इन्हें वापस जिला सैनिक कल्याण कार्यालयों में भेजा जाता था, इससे अनावश्यक विलम्ब होता था और सैनिक की विशेष गरिमा आहत होती थी..!!

भोपाल: राज्य के गृह विभाग के अधीन कार्यरत सैनिक कल्याण संचालनालय ने शहीद/दिव्यांग/मेडल प्राप्तकर्ता सैनिकों के लिए अनुग्रह/अनुदान एवं विशेष नियुक्ति के लिये प्रक्रिया सरल कर दी है। दरअसल इस मदद के लिये कोई निर्धारित प्रपत्र नहीं थे जिसके कारण अपूर्ण जानकारी होने पर इन्हें वापस जिला सैनिक कल्याण कार्यालयों में भेजा जाता था। इससे अनावश्यक विलम्ब होता था और सैनिक की विशेष गरिमा आहत होती थी। 

इसीलिये अब निर्धारित प्रपत्र तैयार किये गये हैं जिनमें जिला सैनिक कल्याण अधिकारी या जिला कलेक्टर की अनुशंसा एवं शपथ पत्र का प्रारुप भी दिया गया है। इसके लिये चार फार्म जारी कर दिये गये हैं जोकि शहीद सैनिक के आश्रित को अनुग्रह अनुदान, दिव्यांग सैनिक को अनुग्रह अनुदान, शहीद सैनिक के आश्रित को विशेष नियुक्ति के लिये तथा शौर्य अलंकरण प्राप्तकर्ता को अनुदान हेतु हैं।