भोपाल: राज्य के वित्त विभाग ने अन्य सभी विभागों को एक नवीन सुविधा प्रदान की है जिसके तहत केंद्र प्रवर्तित योजनाओं के अंतर्गत वेतन एवं मानदेय की प्रतिपूर्ति के लिये एसएनए अकाउण्ट राष्ट्रीयकृत बैंकों में अब खोले जा सकेंगे।
यह व्यवस्था तब तक रहेगी जब तक कि केंद्र सरकार का व्यय विभाग इस संबंध में कोई नये निर्देश जारी नहीं करता है। इसके लिये सभी विभाग प्रमुखों को सर्कुलर जारी किया गया है। उल्लेखनीय है कि राज्य के वित्त विभाग ने अपने पूर्व में जारी निर्देशों में एसएनए अकाउण्ट एवं उसके होल्डिंग खातों को बंद करने के लिये कहा था।
इससे केंद्र प्रवर्तित योजनाओं के वेतन सेगमेंट वाले एएनए यानि सिंगल नोडल एजेंसी अकाउण्ट भी बंद हो गये थे। लेकिन अब इन खातों को वेतन एवं मानदेय की प्रतिपूर्ति के लिये पुन: खोलने के निर्देश जारी किये गये हैं।
डॉ. नवीन आनंद जोशी