27 अप्रैल को मध्य प्रदेश विधानसभा का विशेष सत्र, 'नारी शक्ति वंदन' पर चर्चा’ अधिसूचना जारी


Image Credit : x

स्टोरी हाइलाइट्स

27 अप्रैल को मध्य प्रदेश विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया है, नारी शक्ति वंदन महिलाओं के सर्वांगीण विकास एवं सशक्तीकरण पर होगी चर्चा..!!

मध्य प्रदेश विधानसभा का एक विशेष सत्र 27 अप्रैल को बुलाया गया है। विधानसभा सचिवालय ने इस संबंध में एक अधिसूचना जारी की है। इस विशेष सत्र के दौरान 'नारी शक्ति वंदन' से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

इससे पहले, रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इस विशेष सत्र को बुलाने की घोषणा की थी। उन्होंने कहा कि महिलाओं से जुड़े इस महत्वपूर्ण विषय पर विधानसभा में विस्तार से चर्चा की जाएगी।

यह उल्लेखनीय है कि सोमवार को भाजपा ने 'नारी शक्ति वंदन' के समर्थन में भोपाल में एक रैली भी आयोजित की थी। इस रैली के माध्यम से पार्टी ने महिलाओं के अधिकारों के समर्थन में अपना पक्ष व्यक्त किया।