Spice Jet Emergency landing: स्पाइसजेट प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन फेल..बाल-बाल बचे 150 यात्री


स्टोरी हाइलाइट्स

उड़ान भरने के तुरंत बाद तकनीकी खराबी आ गई, जिसके कारण लेह जाने के बजाय दिल्ली एयरपोर्ट पर इसकी इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी..!!

Spice Jet Emergency landing: दिल्ली से लेह जा रहे स्पाइस जेट के एक विमान (बोइंग 737) की मंगलवार 24 फरवरी को दिल्ली एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग हुई है। उड़ान भरने के तुरंत बाद तकनीकी खराबी आ गई, जिसके कारण लेह जाने के बजाय दिल्ली एयरपोर्ट पर इसकी इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। विमान में लगभग 150 यात्री सवार थे। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। बताया जा रहा है कि इंजन नंबर 2 फेल होने के वजह से इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। लैंडिंग के बाद यात्रियों के लिए यात्रा की वैकल्पिक व्यवस्था किए जाने की उम्मीद है।

स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने बताया कि तकनीकी खराबी के चलते दिल्ली से लेह जा रहे विमान को वापस बुलाना पड़ा। विमान की सुरक्षित लैंडिंग हुई और सभी यात्रियों को विमान से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। कॉकपिट में फायर वार्निंग का कोई संकेत नहीं मिला।

बताया जा रहा है कि फ्लाइट दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से निकली थी। टेक ऑफ के तुरंत बाद ही क्रू मेंबर्स को तकनीकी खराबी का पता चला। सावधानी बरतते हुए पायलटों ने प्लेन को दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड करने का फैसला लिया।