इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का मिनी ऑक्शन दुबई में जारी है। ऑस्ट्रेलिया के वर्ल्ड कप विजेता टीम के कप्तान पैट कमिंस इस नीलामी में IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। कमिंस को 20.50 करोड़ रुपए में सनराइजर्स हैदराबाद ने खरीदा। कमिंस को नीलामी में इतनी बड़ी रकम अदाकर करके खरीदे जाने के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर सवाल उठ खड़े हुए हैं।
Sankott @Iamsankot नाम के यूजर ने इसे लेकर अपने X हैंडल पर लिखा है पैसे की बर्बादी 💰🔥 अब तक का सबसे खराब सौदा🤧
Wellu @Wellutwt नाम के यूजर ने इसे अति प्रचारित बताया है।
Prantik @Pran__07 नाम के यूजर का कहना हा, कि कमिंस पर 20.5 करोड़ खर्च कर रहे हैं जबकि आपके पास पहले से ही मार्कराम, क्लासेन, फिलिप्स, जानसन, हेड और हसरंगा हैं? SRH को पता है कि वे केवल 4 विदेशी खिलाड़ियों को ही खिला सकते हैं, है ना?
आपको बता दें, कि हर्षल पटेल इस ऑक्शन में सबसे महंगे भारतीय प्लेयर बने है। उन्हें 11.75 करोड़ रुपए में पंजाब किंग्स ने खरीदा। न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल को 14 करोड़ रुपए में चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने साथ जोड़ा वहीं न्यूजीलैंड के रचिन रवींद्रन महज 1.80 करोड़ में ही बिक पाए। वहीं श्रीलंका के वनिंदू हसरंगा भी 1.50 करोड़ में ही हैदराबाद का हिस्सा बन गए।
ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस के लिए चेन्नई सुपर किंग्स, मुंबई इंडियंस और बेंगलुरु में जबर्दस्त फाइट दिखी। चेन्नई ने 10 करोड़ तक बोली लगाई। वहीं बेंगलुरु और हैदराबाद ने 20 करोड़ तक बोली लगाई। हैदराबाद ने आखिरी में 20.50 करोड़ रुपए में उन्हें खरीदा।