विश्व कप: इंग्लैंड-श्रीलंका में भिड़ंत, दो वर्ल्ड चैम्पियन का सब कुछ दांव पर


Image Credit : twitter

स्टोरी हाइलाइट्स

आज के मैच का प्रसारण दोपहर 2:00 बजे से होगा..!

विश्व कप में वर्ल्ड चैम्पियन इंग्लैंड के अभियान को अफगानिस्तान और अफ्रीका से बुरी हार का बड़ा झटका लगा है। आज इंग्लैंड बेंगलुरू में श्रीलंका के खिलाफ स्थिति बेहतर करने उतरेगी। हालांकि, इंग्लैंड के लिए ये रास्ता आसान नहीं होगा क्योंकि उनके बचे हुए सारे मुकाबले पूर्व वर्ल्ड चैम्पियन से हैं।

श्रीलंका का भी प्रदर्शन एस बार अच्छा नहीं रहा है, लेकिन वे इंग्लैंड से ज्यादा प्रतिस्पर्धी नजर आए हैं। साथ ही, श्रीलंका के पास सर्वश्रेष्ठ टीमों को चौंकाने की काबिलियत भी है। फिलहाल दोनों ही टीमें चार मुकाबलों में एक जीत और तीन हार के साथ दो अंक ही जुटा सकी हैं।

इंग्लैंड मौजूदा वर्ल्ड चैम्पियन है और श्रीलंका वर्ल्ड चैम्पियन रह चुकी है ऐसे में दोनों के लिए आज के मुकाबले में सब कुछ दांव पर लगा है एक और हार दोनों टीमों की अंतिम चार की उम्मीदों पर पानी फेर सकती है।

इंग्लैंड के लिए सबसे बड़ी परेशानी उनके अहम प्लेयर्स की फॉर्म है। कप्तान बटलर, वोक्स, वुड, करेन भारतीय पिच पर लय प्राप्त करने में असफल रहे हैं। श्रीलंका भी खिलाड़ियों के चोटिल होने से जूझ रही है। ऐसे में मुकाबला बहुत रोमांचक और अप्रत्याशित हो सकता है। इस मुकाबले में इन खिलाड़ियों पर रहेगी नज़र-

श्रीलंका से:

श्रीलंका के कुसल मेंडिस फील्ड पर ज्यादा समय बिताते हैं तो वे मैच को इंग्लैंड से दूर लेकर जाने की काबिलियत रखते हैं।

इंग्लैंड से:

स्टोक्स ने मुश्किल परिस्थितियों में अपनी टीम को जिताया है और ऐसे में इंग्लैंड चाहेगी कि स्टोक्स टीम की वापसी की नींव रखें।