वनडे वर्ल्ड कप: श्रीलंका टीम का ऐलान, दसुन शनाका को कमान


Image Credit : twitter

स्टोरी हाइलाइट्स

वनडे वर्ल्ड कप के लिए श्रीलंका टीम का ऐलान..!

वनडे वर्ल्ड कप के लिए श्रीलंका क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया गया है। भारत में खेले जाने वाले वनडे वर्ल्ड कप की शुरुआत 5 अक्टूबर से हो रही है। श्रीलंका का पहला मुकाबला 7 अक्टूबर को दिल्ली में साउथ अफ्रीका से होगा। दसुन शनाका को टीम का कप्तान बनाया गया है। वर्ल्ड कप के लिए कुसल मेंडिस को उपकप्तान की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं चोट की वजह से लेग स्पिनर वानिंदु हसारंगा बाहर हो गए हैं।

वर्ल्ड कप के लिए श्रीलंका स्क्वॉड: दसुन शनाका (कप्तान), कुसल मेंडिस, कुसल परेरा, पथुम निसांका, दिमुथ करुणारते, सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असालंका, धनंजय डी सिल्वा, दुशन हेमंथ, महीश तीक्षणा, दुनिथ वेलालगे, कसुन रजिथा, मथीश पथिराना, लहिरु कुमारा और दिलशान मदुशंक।

रिजर्व प्लयेर: चमिका करुणारते, इंजर्ड हुए थे हसारंगा पिछले दिनों खत्म हुई लंका प्रीमियर लीग में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे लेग स्पिनर वनिंदु हसारंगा फाइनल नहीं खेल सके थे। बी लव कैंडी टीम की कप्तानी करते हुए उन्होंने टीम को खिताब जिताया था। टूर्नामेंट के बाद उनकी इंजरी बढ़ गई और वह एशिया कप से भी बाहर हो गए थे। भारत में अक्टूबर-नवंबर में 46 दिन तक वनडे वर्ल्ड होगा, जिसमें 48 मैच खेले जाएंगे।