एशियन गेम्स 2023 में टीम इंडिया ने 19वां गोल्ड मेडल जीता लिया है। भारत की महिला तीरंदाजी टीम ने यह गोल्ड दिलाया। भारत की ज्योति, अदिति और प्रणीत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चीनी ताइपे की तिकड़ी को 230-288 से हराया। इसी के साथ भारत ने अब तक कुल 82 पदक जीत लिए हैं।
दूसरी ओर देश की टॉप शटलर पीवी सिन्धु से पदक की आस टूट गई। बैडमिंटन महिला सिंगल्स के क्वार्टर फाइनल में पीवी सिंधु बिंगजियाओ से 16-21, 12-21 से हार गईं। इसी के साथ सिंग्ल्स में भारत सफर ख़त्म हो गया है।
इधर रेसलर मानसी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कोरियाई रेसलर को हरा दिया। मानसी अब ब्रांज मैडल के लिए अपनी दावेदारी पेश करेंगी। मानसी के साथ अखिल, पूजा और नवीन भी कांस्य पदक के लिए भिड़ेंगे।
भारतीय कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चीनी ताइपे को 50-27 से हरा दिया। टीम इंडिया ने ग्रुप स्टेज मैच जीत लिया है। उनका अगला मुकाबला जापान से है।