केंद्र को अब उपयोगिता प्रमाण-पत्र ऑनलाईन भेजने होंगे


Image Credit : X

स्टोरी हाइलाइट्स

भौतिक रुप से उपयोगिता प्रमाण-पत्र नहीं लिये जायेंगे..!!

भोपाल: राज्य सरकार को केंद्र प्रवर्तित योजनाओं में मिली धनराशि के उपयोग के प्रमाण-पत्र अब ऑनलाईन भेजने होंगे। राज्य के वित्त विभाग ने इस संबंध में सभी विभाग प्रमुखों को निर्देश जारी कर दिये हैं। निर्देश में कहा गया है कि केंद्र सरकार के पब्लिक फायनेंशियल मेनेजमेंट सिस्टम द्वारा ई-यूटिलाईजेशन सर्टिफिकेट का माड्यूल विकसित किया गया है जिसमें उपयोगिता प्रमाण-पत्र अब अनिवार्य रुप से ऑनलाईन ही भेजने होंगे। 

भौतिक रुप से उपयोगिता प्रमाण-पत्र नहीं लिये जायेंगे। उल्लेखनीय है कि केंद्र से मिली धनराशि के उपयोग का प्रमाण-पत्र भेजने पर ही अगली किश्त की धनराशि दी जाती है। इस व्यवस्था से केंद्र से धनराशि मिलने का निर्बाध फ्लो बना रहेगा।