MP में शीतलहर ने बढ़ाई ठिठुरन, 2 से 3 डिग्री तक और गिरेगा तापमान


Image Credit : X

स्टोरी हाइलाइट्स

मध्य प्रदेश के पांच सबसे ठंडे शहरों में कल्याणपुर में सबसे कम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया..!!

मध्य प्रदेश में 30 दिसंबर मंगलवार को शीतलहर और तेज़ होने हो गई है। इसके चलते भोपाल, रीवा, शहडोल और सीहोर में तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की उम्मीद है। सुबह 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से हवाएं भी चल सकती हैं।

मध्य प्रदेश के पांच सबसे ठंडे शहरों में कल्याणपुर में सबसे कम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके बाद राजगढ़ (4.0), उमरिया (5.0), पचमढ़ी (5.2) और बालाघाट (5.3) जैसे शहरों में भी ठंड बढ़ी है। इन शहरों में ठंड का असर महसूस हो रहा है, और आने वाले दिनों में ठंडी हवाओं से तापमान और गिरने की उम्मीद है।

मध्य प्रदेश की एयर क्वालिटी में इन दिनों बदलाव देखने को मिल रहा है। दमोह शहर राज्य के अच्छी एयर क्वालिटी वाले शहरों की लिस्ट में शामिल हो गया है। इस बीच, रीवा शहर में एयर क्वालिटी में काफी गिरावट देखी गई है, यहां का AQI 193 रिकॉर्ड किया गया।

मध्य प्रदेश पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के मुताबिक, दमोह में एयर क्वालिटी नॉर्मल रेंज में रही, यहां का AQI राज्य में सबसे कम रहा। यहां का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) लेवल 73 रिकॉर्ड किया गया। दूसरे शहरों में सागर में 85, उज्जैन में 93, रतलाम में 95 और रीवा में 193 रिकॉर्ड किया गया।

बता दे, कि मध्य प्रदेश में 30 और 31 दिसंबर को मौसम साफ रहेगा। दिन गर्म और रातें ठंडी रहने के साथ टेम्परेचर नॉर्मल से ज़्यादा रहेगा। 30 दिसंबर को मैक्सिमम टेम्परेचर 79°F और मिनिमम टेम्परेचर 47°F के आसपास रहेगा। 31 दिसंबर को मैक्सिमम टेम्परेचर 79°F और मिनिमम टेम्परेचर 50°F के आस-पास रहेगा। हल्की हवाएं चलेंगी और धूप निकलेगी।

वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की हवाएं मध्य प्रदेश पर असर डाल रही हैं। दिन के टेम्परेचर में 1 से 2 डिग्री की कमी आई है। रात में मिनिमम टेम्परेचर 5 से 9 डिग्री के बीच रहेगा। ठंड का असर 1 जनवरी तक जारी रहेगा।

मौसम विभाग के मुताबिक, वेस्टर्न डिस्टर्बेंस 30 दिसंबर को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। इसका असर मध्य प्रदेश में भी महसूस किया जाएगा। ठंडी हवाएं ठंड को और बढ़ा सकती हैं।