भोपाल: मप्र सरकार का नया जेट विमान आगामी जुलाई माह में आयेगा। इसके लिये अगले माह विमानन संचालनालय के सीनियर पायलेट विश्वास राय ट्रेनिंग के लिये विदेश जायेंगे। इस नये विमान की खरीदी के लिये राज्य सरकार ने अपने वर्तमान बजट में 300 करोड़ रुपयों का प्रावधान किया हुआ है।
उल्लेखनीय है कि कनाडा की कंपनी बॉम्बार्डियर से अत्याधुनिक चैलेंजर 3500 जेट विमान खरीदा जा रहा है। इस 8-10 सीटर वीवीआईपी जेट की गति 870 किमी/घंटा है तथा एक बार में यह 3500 किमी से अधिक की दूरी तय कर सकेगा। यह मुख्यमंत्री और वीवीआईपी मूवमेंट के लिए रहेगा। तथा यह सुपर मिड-साइज बिजनेस जेट होगा। वर्ष 2021 में पुराना राजकीय विमान दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद, सरकार किराए के विमानों पर निर्भर थी, नया जेट विमान आने से खुद की हवाई सुविधा मिले सकेगी।
गणेश पाण्डेय