कॉलर आईडी वाले सतपुड़ा टाइगर बाघ की हत्या तांत्रिक क्रिया के लिए की गई..!


Image Credit : X

स्टोरी हाइलाइट्स

टाइगर के दांत और नाख़ून गायब थे, अभी भी एक आरोपी फरार..!!

भोपाल: सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में कॉलर आईडी वाले बाघ की हत्या तांत्रिक क्रिया के लिए की गई थी। इस बात की पुष्टि टाइगर के पंजे के दो नाखून और निचले जबडे के दो दांत गायब थे और घटना स्थल पर 16 खूटियां मिली थी। इससे तांत्रिक क्रिया की संभावना को बल मिलता है। टाइगर की हत्या में शामिल छठवां आरोपी मुकद्दम अमर लाल फरार है। 

सतपुड़ा के कॉलर आईडी वाले बाघ की हत्या के मामले में टाइगर रिजर्व प्रबंधन पर भी सवाल उठ रहें हैं। जैसे कॉलर आईडी वाले बाघ कई दिनों से लापता था पर प्रबंधन को पता ही नहीं चला। टाइगर रिजर्व प्रबंधन तब सक्रिय हुआ जब 26 मार्च को जीपीएस लोकेशन के साथ भोपाल से संदेश दिया गया कि कई दिनों से टाइगर की एक ही जगह पर बैठा है। इस सूचना के बाद सतपुड़ा टाइगर की टीम जांच में जुट गई। 

26 को दोपहर 2 बजे टीम उसे स्थान पर पहुंची जहां पर टाइगर के लोकेशन की सूचना दी गई थी। प्रबंधन टीम को उस स्थान पर टाइगर नहीं मिला। प्रबंधन टीम को 50 मीटर दूरी पर कॉलर आईडी जला हुआ मिला और 500 मीटर उसी जगह पर 16 खूटियां मिली।  इसके बाद पश्चिम छिंदवाड़ा वन मंडल की एसडीओ सीमा ठाकुर के नेतृत्व में एक और टीम जांच में जुड़ गई। 27 मार्च को सुबह फिर पड़ताल शुरू हुई तो कॉलर आईडी की जगह 500 मीटर दूरी पर टाइगर के दफन करने के चिन्ह मिले और फिर खुदाई शुरू हुई। खुदाई में टाइगर का सड़ी-गली शव मिला। 28 मार्च को 50/8 धारा के तहत आरोपियों के बयान दर्ज किए गए। 

टाइगर की हत्या और 16 खूटियां का लिंक

टाइगर की बॉडी के कुछ दूरी पर 16 खूटियां का मिलने का राज नहीं मिल पा रहा था। इसके लिए मुख्य आरोपी उद्दे सिंग के लड़के मनक सिंग, उसके समधी और उसके लड़के से पूछताछ हुई तब यह रहस्य उजागर हुई कि टाइगर की हत्या तांत्रिक क्रिया के लिये की गई।

एमपीईबी की रिपोर्ट ने प्रबंधन पर खड़े किए सवाल

टाइगर के मैनेजमेंट में पर प्रबंधन की एक और लापरवाही प्रकाश में आई है। पार्क प्रबंधन ने अपनी रिपोर्ट में टाइगर की मौत 3-4 मार्च को होना बताया है। जबकि एमपीईबी की रिपोर्ट के मुताबिक टाइगर की मौत 2-3 मार्च की रात करीब 12.50 एएम से 12.53एएम के बीच में होने की संभवना बताई है। एमपीईबी ने अपनी रिपोर्ट में उल्लेख किया है कि इस दरमियान बिजली ट्रिपिंग हुई थी। इसके पहले पार्क प्रबंधन ने टाइगर की मौत का कारण यूरिया खाने से होना बताया है। 

इनका कहना

टाइगर की हत्या में हर एंगल पर जांच की जा रही है। टाइगर के निचले जबडे के 2 दांत और नाखून गायब थे। हम एक आरोपी की खोज कर रहें हैं। 

एल कृष्णमूर्ति, एपीसीसीएफ वन्य प्राणी