खजुराहो को नगर पालिका बनाने का प्रस्ताव


Image Credit : X

स्टोरी हाइलाइट्स

लवकुशन नगर की नगर परिषद के नगर पालिका के रुप में उन्नयन का कोई प्रस्ताव नहीं है..!!

भोपाल: नगरीय प्रशासन विभाग के अनुसार, खजुराहो की नगर परिषद को नगर पालिका बनाने का प्रस्ताव जिला छतरपुर कलेक्टर से मांगा गया है। लवकुशन नगर की नगर परिषद के नगर पालिका के रुप में उन्नयन का कोई प्रस्ताव नहीं है।

पशु से दुर्घटना :

प्रदेश में 20 वीं पशु संगणना के अनुसार, मप्र में 8 लाख 53 हजार 971 पशु हैं। विगत दो वर्षों में प्रदेश में पशुओं के कारण 237 सडक़ दुर्घटनायें हुईं जिसमें 94 लोग दिवंगत हुये तथा 133 लोग घायल हुये हैं।