अल्लु अर्जुन की फिल्म पुष्पा तो पगलाए दे रही है साहब। 
आम लोग तो पहले ही.. इस फ़िल्म के डायलॉग्स और गाने के दीवाने थे कि अब नेताओं पर भी इसका जादू चलने लगा है। 
नेता अपने अपने विरोधियों को अब तीखे बयान नही बल्कि गुरु...कोई गाने के स्टेप्स करके तो कोई डायलॉग्स बोलकर ..चित कर करने की जुगत में है।
शुरुआत हुई...मप्र के दमोह से। जहां.. कांग्रेस शहर अध्यक्ष यशपाल ठाकुर का एक वीडियो वॉयरल हुआ। जिसमें वो, पुष्पा के सुपर हिट गाने..तेरी झलक अशर्फी श्रीवल्ली के सिंगनेचर स्टेप्स करते नज़र आए।
वीडियो वॉयरल हुआ तो चर्चाओं में आ गया।  
कांग्रेस नेता ने डांस में अपना हुनर दिखाया  तो भला भाजपा कैसे पीछे रहती। 
जबाव दिया दमोह भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष ने..और वो भी पुष्पा के फेमस डायलॉग "इज़्ज़त का सवाल है,झुकेगा नही"। 
बिल्कुल भैया... बोले तो धुंआधार तरीके से हुनर टपका जा रहा है। 
चलिए सियासत में जहां घिसे पिटे पैतरें अपनाए जाते थे.. ऐसे में भाई कुछ तो नया हुआ...चाहे वो एक्टिंग का कत्ल करके हुआ हो