साल 1980 में सीहोर में पंडित मिश्रा का जन्म हुआ था। उनका दूसरा नाम रघुराम है। मिश्रा ने सीहोर से ही हाईस्कूल की पढ़ाई की है। वह ग्रेजुएट हैं। वह एक अंतरराष्ट्रीय कथाकार होने के साथ ही आस्था चैनल में भजन और आरती के प्रस्तुतकर्ता भी हैं। प्रदीप मिश्रा की यूट्यूब और फेसबुक जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जबर्दस्त फैन फॉलोइंग है। वह पहले सीहोर में ही कथा और भजन करते थे। धीरे-धीरे उनकी ख्याति बढ़ती गई। आज वे एक अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक है। प्रदीप मिश्रा का सीहोर के प्रति गहरा लगाव है। इसलिए वह अपने नाम के पीछे सीहोरवाला लगाते हैं।