करवा चौथ 2022: लाल के अलावा ये रंग भी करें ट्राई, माने जाते हैं शुभ 


Image Credit : twitter

स्टोरी हाइलाइट्स

हर साल करवा चौथ पर ही लाल साड़ी ही क्यों पहनें। इसके बजाय इस साल करवा चौथ पर कुछ अलग रंग की साड़ियां ट्राई करें।

करवा चौथ के दिन महिलाएं सोलह श्रृंगार करके तैयार होती हैं। अगर आप भी करवा चौथ की शॉपिंग करने जा रही हैं तो इस बार आप रेड कलर ही नहीं बल्कि इन कलर की साड़ियों को भी ट्राई कर सकती हैं।

करवा चौथ 13 अक्टूबर 2022 को मनाया जाएगा। करवा चौथ का त्यौहार हर विवाहित महिला के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन महिलाएं सूर्योदय से लेकर चंद्रोदय तक व्रत रखती हैं और अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं। करवा चौथ पर, महिलाएं सभी सोलह आभूषणों से खुद को सजाती हैं। करवा चौथ के मौके पर बाजारों में भी भारी भीड़ देखी जा रही है। महिलाएं इस खास दिन के लिए कपड़े खरीदने पर खास ध्यान देती हैं। हालांकि करवा चौथ पर लाल रंग पहनना सबसे शुभ माना जाता है और यह रंग सभी पर सूट करता है। लाल रंग विशेष रूप से विवाहित महिलाओं के लिए सुहागरात की निशानी माना जाता है। इसलिए ज्यादातर महिलाएं इस मौके पर लाल रंग की साड़ी पहनती हैं।

लेकिन हर साल करवा चौथ पर ही लाल साड़ी ही क्यों पहनें। इसके बजाय इस साल करवा चौथ पर कुछ अलग रंग की साड़ियां ट्राई करें। लाल रंग की तरह इन रंगों को भी हिंदू धर्म में बहुत शुभ माना जाता है। करवा चौथ पर इन रंग की साड़ियों को पहनकर आप इस बार अलग और खूबसूरत दिखेंगी।

करवा चौथ पर लाल साड़ी का क्रेज

करवा चौथ पर शादीशुदा महिलाओं में लाल रंग की साड़ियों का खासा क्रेज होता है। ऐसा इसलिए भी है क्योंकि रेड कलर की साड़ियां सिंपल और हैवी दोनों ही डिजाइन में परफेक्ट लगती हैं। लेकिन हर साल अगर आप रेड कलर की साड़ी पहनती हैं तो आपका ऑल ओवर लुक हर बार एक जैसा ही दिखेगा। तो इस साल करवा चौथ के इस खास दिन के लिए अलग-अलग रंग की साड़ियों को ट्राई करें। अगर पूजा में लाल रंग के कपड़े पहनना जरूरी है तो आप किसी भी रंग की साड़ी के साथ लाल रंग की चुनरी पहन सकती हैं।

पीली साड़ी

हिंदू धर्म में पीला रंग बहुत शुभ माना जाता है। किसी भी शुभ कार्य या त्योहार के अवसर पर इस रंग के कपड़े पहनना शुभ माना जाता है। आप भी इस साल करवा चौथ पर पीले रंग की साड़ी ट्राई कर सकती हैं। आप इसके साथ रेड कलर का ब्लाउज भी मैच कर सकती हैं।

हरी साड़ी

लाल की तरह हरा रंग भी शादीशुदा महिलाओं के लिए बहुत शुभ होता है। कजरी तीज से लेकर हरतालिका तीज तक सभी व्रतों में महिलाएं हरी साड़ी पहनती हैं। इस शुभ रंग की साड़ी को आप करवा चौथ पर भी ट्राई कर सकती हैं। हरे रंग की साड़ी में सोने की ज्वैलरी आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देगी।

गुलाबी साड़ी

गुलाबी एक बहुत ही सुंदर रंग है। इन दिनों इस कलर की साड़ी और लहंगे काफी चलन में हैं। पिंक कलर सभी पर बहुत अच्छा लगता है। आप इस साल करवा चौथ पर गुलाबी रंग की साड़ी भी पहन सकती हैं।

करवा चौथ पर न पहनें इन रंगों की साड़ी

करवा चौथ पर आप लाल रंग के अलावा और कौन से रंग की साड़ी पहन सकती हैं। पूजा और व्रत के अनुसार ये रंग शुभ होते हैं। लेकिन कुछ रंग ऐसे भी होते हैं जिन्हें करवा चौथ पर नहीं पहनना चाहिए। करवा चौथ के लिए काले, ग्रे, भूरे, नीले, सफेद रंग की साड़ी न पहने। करवा चौथ पर इन रंगों को पहनने से बचें।