अनियमित भुगतान करने वाले दो कर्मियों की दो वार्षिक वेतन वृध्दि रोकी


Image Credit : x

स्टोरी हाइलाइट्स

मध्यप्रदेश के पन्ना जिले का मामला..!!

भोपाल: राज्य सरकार ने जल संसाधन विभाग के पन्ना में पदस्थ सहायक मानचित्रकार एके श्रीवास्तव एवं सहायक वर्ग-3 कर्मचारी एके पाठक द्वारा निर्मित, निर्माणाधीन योजनाओं की आटोकट ड्राईंग, कलर प्रिंट, कम्प्यूटर टायपिंग, फोटोकॉपी बाईडिंग एवं अन्य कार्य को बिना सक्षम स्वीकृति अधिकारी की स्वीकृति, बिना निविदा आमंत्रण तथा बिना कोटेशन अनुमोदन कराये क्रमश: 27 लाख 32 हजार 945 रुपये रुपये एवं 19 लाख 78 हजार 282 रुपये का अनियमित भुगतान करने का दोषी पाये जाने पर उनकी दो वार्षिक वेतन वृध्दि रोकने का दण्ड दिया है।