दो महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण गठित हुये


Image Credit : X

स्टोरी हाइलाइट्स

जारी अधिसूचना में कहा गया है कि प्राधिकरण के सदस्यों की नियुक्ति की अधिसूचना अलग से जारी की जायेगी..!!

भोपाल: राज्य सरकार के नगरीय प्रशासन विभाग ने अधिसूचना जारी कर दो महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण गठित कर दिये। ये प्राधिकरण उज्जैन-इंदौर महानगरों एवं भोपाल महानगर के लिये गठित किये गये हैं। 

इस संबंध में जारी अधिसूचना में कहा गया है कि प्राधिकरण के सदस्यों की नियुक्ति की अधिसूचना अलग से जारी की जायेगी। यह गठन मप्र महानगर क्षेत्र नियोजन एवं विकास अधिनियम 2025 के तहत किया गया है।