"मुझे मेरी पत्नी से बचा लो" पत्नी से प्रताड़ित पति ने महिला डीएसपी से पत्नी की प्रताड़ना से बचाने की लगाई गुहार।
पतियों द्वारा पत्नियों को प्रताड़ित करने के मामले हर दिन टीवी और अखबारों में सुर्खियां बने रहते हैं लेकिन इसके उलट भिंड में पत्नी द्वारा पति को प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है..... पत्नी से पीड़ित पति ने महिला सेल डीएसपी के सामने स्वयं उपस्थित होकर पत्नी की प्रताड़ना से बचाने की गुहार लगाई है..... दरअसल भिंड के भारौली के पुरा में रहने वाले मनोज कुमार की पत्नी सोनम उसे बीते 2 सालों से लगातार प्रताड़ित कर रही है पीड़ित पति का आरोप है कि उसकी पत्नी उसे शारीरिक और मानसिक दोनों रूप से लगातार प्रताड़ित कर रही है पत्नी ना तो समय पर खाना देती है और कुछ भी कहने पर दहेज एक्ट लगाने की धमकी देती है साथ ही साथ ही फोन पर अन्य गति से लगातार बात करती है रोकने परअपने आप को चोटिल कर उसको फसाने की धमकी देती रहती है पीड़ित मनोज कुमार अपने ससुराल पक्ष से इस मामले में कई बार शिकायत भी कर चुका है लेकिन ससुराल पक्ष भी उसकी नहीं सुनता है बरौली थाना में जाकर भी कई बार वह अपनी गुहार लगा चुका है लेकिन वहां भी उसकी सुनवाई नहीं हुई तो परेशान होकर भाई महिला थाना डीएसपी पूनम थापा से आकर लिखित में गुहार लगाई है जो उसे स्वयं की ही पत्नी थी बचाया जाए हालांकि एसपी पूनम थापा ने पीड़ित पति की गुहार पर पत्नी को बुलवाकर जल्द मामले का निपटारे का आश्वासन दिया है।