US-Israel Iran War: जंग का 9 वां दिन, ईरान के 30 फ्यूल टैंकों और डिपो को इजराइल ने बनाया निशाना


Image Credit : X

स्टोरी हाइलाइट्स

US-Israel Iran War: इजराइल ने ईरान में तेल भंडार से जुड़े ठिकानों पर हमले शुरू कर दिए, इजराइली मीडिया वाइनेट के मुताबिक, ईरान के 30 फ्यूल टैंकों और कई तेल डिपो को निशाना बनाया गया..!!

अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का नौवां दिन है। इस बीच इजराइल ने ईरान में तेल भंडार से जुड़े ठिकानों पर हमले शुरू कर दिए हैं। इजराइली मीडिया वाइनेट के मुताबिक, ईरान के 30 फ्यूल टैंकों और कई तेल डिपो को निशाना बनाया गया है।

Israel-Iran War: इजरायल-ईरान युद्ध के बीच भारत को बड़ी सफलता, 110 भारतीय छात्रों को तेहरान से निकाला गया बाहर

वहीं, ट्रम्प ने शनिवार को कहा कि अमेरिका चाहता है कि ईरान पूरी तरह हार मान ले। ट्रम्प ने कहा कि इसका मतलब है कि ईरान लड़ाई जारी रखने की स्थिति में न रहे और अंत में आत्मसमर्पण कर दे। उन्होंने कहा कि या तो ईरान खुद सरेंडर करे या उसकी सैन्य ताकत इतनी कमजोर कर दी जाए कि वह लड़ने के लायक ही न बचे।

इजरायल-ईरान संघर्ष में अमेरिकी हस्तक्षेप 'पेंडोरा का पिटारा खोल देगा'

 

दूसरी ओर ईरानी सेना ने शनिवार को अमेरिका को धमकी दी है कि अगर उसके जहाज फारस खाड़ी में आए, तो उन्हें समुद्र में डुबो दिया जाएगा। ईरान का ये बयान ऐसे वक्त पर आया है जब अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने हाल ही में कहा था कि अमेरिकी नौसेना जल्द ही आॅयल टैंकरों को सुरक्षा लिए फारस की खाड़ी में जहाज भेज सकती है। ये टैंकर आमतौर पर होर्मुज स्ट्रेट से गुजरते हैं।

US-Israel Attacks Iran LIVE: फ्यूल टैंकों पर ड्रोन अटैक! इजरायली सेना का  बेरूत में हमला... 20 ईरानी नागरिकों की मौत, 9वें दिन भी युद्ध जारी - Iran  vs Israel America war live

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शनिवार को कहा कि ईरान अपने पड़ोसी देशों के सामने झुक गया है। उन्होंने यह बात अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखी। ट्रम्प ने दावा किया कि ईरान ने पड़ोसी देशों से माफी मांगी है और वादा किया है कि अब उन पर हमला नहीं करेगा। उनके मुताबिक ऐसा अमेरिका और इजराइल के लगातार हमलों के दबाव की वजह से हुआ है।

Iran Israel War: इजरायल ने ईरान के न्यूक्लियर साइट पर फिर किया हमला, अबतक  400 से ज्यादा लोगों की मौत - iran-israel war latest updates 400 pepole dead  israel strikes isfahan nuclear

ट्रम्प ने कहा कि ईरान अब मिडिल ईस्ट का दबंग नहीं, बल्कि ‘लूजर’ बन गया है। यह हालात तब तक रह सकते हैं जब तक ईरान सरेंडर न कर दे या पूरी तरह कमजोर न हो जाए। दरअसल ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने हाल ही में अपने पड़ोसी देशों पर हमले के लिए माफी मांगी थी। उन्होंने कहा था कि अब पड़ोसी देशों पर तब तक हमले नहीं किए जाएंगे, जब तक कि उन देशों की जमीन से ईरान पर कोई हमला न किया जाए।