भोपाल: प्रदेश के मुख्य खनिजों के नीलाम खनिज ब्लाक में स्वीकृति एवं अनुबंध निष्पादन के लिये आवश्यक विभिन्न अनुमतियां नियत समयावधि में प्राप्त किये जाने एवं नीलाम खनिज ब्लाक के शीघ्र प्रारंभ की समीक्षा करने के लिये मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित समिति में अब केंद्र सरकार के खान मंत्रालय के संयुक्त सचिव भी सदस्य होंगे।
इस संबंध में राज्य के सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिये हैं। दरअसल, एक साल पहले 14 मई 2025 को यह समिति गठित की गई थी जिसमें गृह, वन, राजस्व एवं पर्यावरण विभाग के एसीएस/पीएस सदस्य नियुक्त किये गये थे तथा एसीएस/पीएस खनिज विभाग सदस्य सचिव बनाये गये थे परन्तु इसमें उस समय केंद्र सरकार का कोई प्रतिनिधि सदस्य नहीं था। लेकिन अब इसमें केंद्र सरकारका प्रतिनिधि भी सदस्य बना दिया गया है जिससे यह कार्य सुगमता से हो सके।
डॉ. नवीन आनंद जोशी