भगवान महाकाल की नगरी उज्जैन में महाशिवरात्रि पर विश्व रिकॉर्ड बनने जा रहा है। यहां शिव ज्योति अर्पणम् महोत्सव शुरू हो गया है। इसके तहत 21 लाख दीपक जलाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पत्नी साधना सिंह के साथ 11 दीपक जलाकर शुरुआत की। इसके बाद सायरन बज गया। इसके बाद स्वयंसेवकों ने दीपक जलाना शुरू कर दिया। यहां गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की 5 सदस्यीय टीम भी मौजूद है। यहां 5 ड्रोन से निगरानी की जा रही है। राम घाट से लेकर भूखी माता घाट तक लोगों की भीड़ जमा है। इस अलौकिक और विहंगम नजारे को देखने के लिए सीएम शिवराज सिंह, उनकी पत्नी साधना सिंह और मंत्री मोहन यादव ने नौका बिहार किया।
🏏 खेल
Ujjain Live: महाकाल की नगरी से 'शिव ज्योति अर्पणम' महोत्सव का विहंगम दृश्य
महाकाल की नगरी उज्जैन में महाशिवरात्रि पर विश्व रिकॉर्ड