भगोरिया उत्सव... एक स्नेह, संस्कृति और खुशियों की तस्वीर है तो दूसरी शर्मनाक घटना की।
भगोरिया मेला जहां आदिवासी भाई बहन मस्ती में सराबोर होकर पारंपरिक रंग में डूब जय जोहार बुलंद करते हैं ऐसे में चंद ऐसे भी लोग हैं जो रंग में भंग करने से नही चूकते। घटना मप्र के अलीराजपुर जिले की वालपुर की है। भगोरिया में शामिल होने आई एक मासूम के साथ जो हरकत की गई वो देखकर किसी का भी खून उबल पड़ेगा।
कुछ झुंड में आए लड़को ने मासूम के साथ खुलेआम अश्लील हरकत कर डाली। अचानक इस तरह की घटना से मासूम भी खौफ में आ गई। यह पूरा घटनाक्रम कैमरे में कैद हो गया। वीडियो सोशल मीडिया पर वॉयरल हुआ तो जिम्मेदारों के कान खड़े हुए। आनन फानन में मामले का संज्ञान लेकर कार्रवाई को अंजाम दिया गया। महज 48 घन्टे के भीतर ही आरोपी लड़के कानून की गिरफ्त में थे। आरोपी तो गिरफ्तार हो गए। कानून सजा भी देगा लेकिन..मानसिकता का क्या?