किशोर कुमार के बँगले पर आया विराट का दिल, खोलेंगे हाई ग्रेड रेस्टोरेंट  


Image Credit : twitter

स्टोरी हाइलाइट्स

अब खबरें ये आ रही हैं कि किशोर कुमार के जुहू वाले बंगले को किराए पर दिया जा रहा है, इस घर को किराए पर लेने वाला कोई और नहीं बल्कि भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली हैं..!

किशोर कुमार का नाम फिल्म इंडस्ट्री के टॉप के गायकों में शुमार है। किशोर कुमार के दो बेटे हैं अमित कुमार और सुमित कुमार। वे भी म्यूजिक इंडस्ट्री से ही जुड़े हुए हैं। पिता की विरासत को उनके दोनों बेटे ही संभाले हैं। अब खबरें ये आ रही हैं कि किशोर कुमार के जुहू वाले बंगले को किराए पर दिया जा रहा है। इस घर को किराए पर लेने वाला कोई और नहीं बल्कि भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली हैं।

जी हां ये बात एकदम पक्की है किशोर कुमार के मुंबई के जुहू स्थित बंगले को विराट कोहली लीज़ पर लिया है।  कोहली यहां एक हाई ग्रेड रेस्टोरेंट खोल रहे हैं। रेस्टोरेंट का काम तकरीबन पूरा भी हो चुका है और आने वाले कुछ महीनों में ये रेस्टोरेंट शुरू भी हो जाएगा।

Kishore Kumar's bungalow near Juhu Tara Road || He was Indian actor singer  music director vlog - YouTube

किशोर कुमार के बेटे ने खुद इस बात को कंफर्म किया है। किशोर कुमार के बेटे अमित कुमार ने इसे कंफर्म करते हुए बताया है कि कुछ महीने पहले सुमित कुमार की विराट कोहली संग मुलाकात हुई थी। दोनों की इस मुलाक़ात में रेस्टोरेंट और बंगले को किराए पर लेने को लेकर बातचीत हुई थी। अब आखिरकार विराट कोहली  को 5 साल के लिए ये बंगला किराए पर दिया जा रहा है।

बता दें सिंगर और एक्टर किशोर कुमार ने चार शादियां की थी। पहली शादी उन्होंने साल 1950 में रूमा गुहा के साथ की मगर दोनों 8 साल बाद अलग हो गए। फिर साल 1960 में मधुबाला और किशोर कुमार ने शादी का फैसला लिया लेकिन शादी के नौ साल बाद एक्ट्रेस की मौत हो गई और फिर सिंगर ने योगिता बाली और फिर चौधी शादी लीना चंदवारकर के साथ की थी।