बंगाल-तमिलनाडु में वोटिंग, पोलिंग बूथ पर महिलाओं की लंबी कतारें


Image Credit : X

स्टोरी हाइलाइट्स

बंगाल में फर्स्ट फेज की 152 सीटों पर और तमिलनाडु में सभी 234 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं, दोनों राज्यों में मतदान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच किया जा रहा है..!!

पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में सुबह 7 बजे से वोटिंग जारी है। बंगाल में फर्स्ट फेज की 152 सीटों पर और तमिलनाडु में सभी 234 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। दोनों राज्यों में मतदान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच किया जा रहा है। 

तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में वोटिंग के दौरान कई जगह लंबी लाइन देखने को मिलीं। बंगाल के मालदा, बीरभूम और आसनसोल में सुबह से पोलिंग बूथ पर लंबी कतारें दिख रही हैं। यहां महिलाओं की संख्या ज्यादा है। ऐसा ही हाल तमिलनाडु में देखा जा रहा है।

चेन्नई में एक्टर अजित कुमार और टीवीके चीफ विजय वोट डालने पहुंचे। इस दौरान उनकी एक झलक पाने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे बूथ के बाहर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। विजय की पार्टी के प्रदर्शन पर इस बार काफी अहम माना जा रहा है। 

बंगाल में मुख्य मुकाबला टीएमसी और भाजपा के बीच है। यहां के बूथों पर वेबकास्टिंग (लाइव मॉनीटरिंग) के जरिए चुनाव आयोग निगरानी कर रहा है। राज्य की बाकी 142 सीटों पर दूसरे फेज में 29 अप्रैल को वोटिंग होगी। नतीजा 4 मई को आएगा।

महाराष्ट्र की बारामती सीट पर भी उपचुनाव है। यह सीट महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के विमान हादसे में निधन के बाद से खाली है। अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार के खिलाफ विपक्षी ‘महा विकास अघाड़ी’ (एवीए) की ओर से कोई भी उम्मीदवार मैदान में नहीं है।