MP में शीतलहर, दतिया सबसे ठंडा, नए साल पर जानिये क्या होगा हाल?


स्टोरी हाइलाइट्स

मौसम विभाग के अनुसार नए साल की शुरुआत में पूर्वी और उत्तरी मध्यप्रदेश के अधिकांश इलाकों में घना कोहरा रह सकता है।

मध्यप्रदेश में ठंड बढ़ गई है। भोपाल समेत कई शहर शीतलहर की चपेट में हैं। इसका कारण पहाड़ों से आई सीधी बर्फीली हवाओं को बताया जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार नए साल की शुरुआत में पूर्वी और उत्तरी मध्यप्रदेश के अधिकांश इलाकों में घना कोहरा रह सकता है।

मौसम विभाग ने सोमवार को भी दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब में में ठंडी हवाएं चलने के साथ न्यूनतम तापमान में गिरावट होने की संभावना जताई है। नए साल पर सर्दी का सितम और बढ़ने के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 19 डिग्री रहने का अनुमान है। 

वहीं मध्यप्रदेश के कई जिलों में रात का पारा 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे आ गया। दतिया सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस के नीचे आ गया। इसके अलावा धार, गुना, ग्वालियर, पचमढ़ी, राजगढ़, रतलाम, खजुराहो, नौगांव और सागर में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे चला गया।

मौसम विभाग के अनुसार  29 दिसंबर के बाद पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी होगी। कुछ स्थानों पर बारिश के भी आसार हैं। 29-30 दिसंबर को जम्मू-कश्मीर और हिमाचल में पश्चिमी विक्षोभ के चलते ताजा बर्फबारी के आसार हैं। इसके बाद हवा का पैटर्न बदलने पर मैदानी इलाकों में कड़ाके की सर्दी पड़ेगी। संभवत: ये इस सीजन के सबसे सर्द दिन होंगे।