कहतें हैं साहब कि कुछ ऐसे मर्ज थे जिनका इलाज हकीम लुकमान के पास भी न था। लेकिन वर्तमान बुलडोज़र बाबा के पास हर मर्ज का इलाज है। चाहे वो आंखे तररने की जुर्रत हो या फिर खुले आम चुनौती देने की हिमाकत। बस यहां मर्ज फूटा और वहां इलाज हुआ। अब एकदम ताज़ा ताज़ा मामला ही देखिए। बरेली के सपा विधायक शहजिल इस्लाम साहब ने कुछ मुगालते पाल लिए। और जोश में होश खोते हुए बुल्डोजरबाबा को सीधे सीधे धमकी दे डाली। यहां धमकी गूंजी वहां बाबा का बुलडोज़र गुस्से में कांप उठा। सुनिए आखिर सपा विधायक ने आखिर ऐसा कहा क्या? जिसके चलते बाबा भड़क गए। सुना आपने...अब देखिए चुनौती का परिणाम। सपा विधायक के अब तेवर ढीले ज़रूर पड़े हैं लेकिन परिणाम भुगतने के बाद...योगी के इस इलाज से विपक्ष में बैठे कई नेताओं को पसीना आ गया है। साफ है कि इसबार योगी अपने नए तेवर और कलेवर में पहले से भी कुछ अधिक तीखे हैं गुरु