भोपाल: राज्य शासन के खनिज विभाग ने प्रदेश के छतरपुर जिले में 10.3 किलोमीटर वर्ग क्षेत्र को डोलोमाइट खनिज के खनन हेतु राज्य खनिज निगम के पक्ष में इारक्षित किया है तथा खनन क्षेत्र के अक्षांस-दिशांस जारी किये हैं जो 58 क्रमांकों में 24.460527 एवं 79.620105 से लेकर 24.464177 एवं 79.615639 तक हैं। अब इस आरक्षित क्षेत्र में खनिज निगम टेण्डर के जरिये खनन करा सकेगा। इससे पहले 22 अप्रैल 2026 को छतरपुर जिले की गौरिहर तहसील के ग्राम प्रकाश बम्होरी 11.200 हैक्टेयर क्षेत्र को राज्य खनिज निगम के पक्ष में यांत्रिक क्रिया से गिट्टी निर्माण हेतु खनिज पत्थर क्षेत्र को आरक्षित किया गया था।