मध्यप्रदेश में बढ़ सकती है ठंडी..


स्टोरी हाइलाइट्स

मौसम वैज्ञानिक कहते हैं कि कोहरा छाने के कारण अगले 48 घंटे के अंदर मध्य प्रदेश में ठंड बढ़ सकती है नवंबर के अंतिम सप्ताह में लोगों को ज्यादा ठंड का सामना करना पड़ सकता है|

अरब सागर के साइक्लोन का असर, अगले 48 घंटे में ठंड बढ़ने के आसार..

मध्य प्रदेश का मौसम तेजी से बदल रहा है मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में पिछले 2 दिनों से बारिश हो रही है कहीं बूंदाबांदी है तो कहीं तेज बारिश है|

मौसम में परिवर्तन भी देखने को मिल रहा है कहीं कोहरा छाया हुआ है तो कहीं ठंड बढ़ गई है| कहीं-कहीं तापमान में गिरावट भी देखी गई है| 

भोपाल में शुक्रवार रात को हल्की बूंदाबांदी हुई| मौसम विभाग की मानें तो अगले 24 घंटे के दौरान मध्य प्रदेश में 8 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है| मौसम विभाग के मुताबिक ग्वालियर से लेकर राजस्थान तक एक तरफ लाइन बन चुकी है|

मौसम वैज्ञानिक कहते हैं कि कोहरा छाने के कारण अगले 48 घंटे के अंदर मध्य प्रदेश में ठंड बढ़ सकती है नवंबर के अंतिम सप्ताह में लोगों को ज्यादा ठंड का सामना करना पड़ सकता है|

इंदौर उज्जैन ग्वालियर चंबल डिवीजन में इसका सबसे ज्यादा असर देखने को मिलेगा| अरब सागर के साथ पश्चिमी हवाएं चलने के कारण इसका असर इंदौर उज्जैन ग्वालियर चंबल संभाग पर दिखाई दे रहा है|

कई जगह टेंपरेचर में काफी बढ़ोतरी हुई लेकिन इसमें गिरावट भी देखी जा सकती है|

मौसम का यह परिवर्तन लोगों के स्वास्थ्य पर भी असर डाल सकता है| तमिलनाडु और कर्नाटक क्षेत्र टर्फ के सक्रिय होने के कारण बना है| 

अरब सागर के साथ पश्चिमी हवाएं चलने का सबसे ज्यादा असर इंदौर, उज्जैन और ग्वालियर-चंबल संभागों पर पड़ रहा है। अगले दो दिन तक इंदौर, उज्जैन और ग्वालियर-चंबल संभागों  में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। बादल छाने के कारण तापमान में बढ़ोतरीअगले तीन दिन तक देखी जाएगी।

वर्तमान में तमिलनाडु-कर्नाटक क्षेत्र में निम्न दाब क्षेत्र से होकर एक ट्रफ लाइन आन्ध्र प्रदेश-ओडिशा तक गुजर रही है। वहीं, पूर्व-मध्य अरब सागर में चक्रवातीय गतिविधियों के साथ निम्न दाब क्षेत्र से लेकर उत्तरी महाराष्ट्र होते हुए दक्षिणी मध्य प्रदेश तक ट्रफ लाइन भी गुजर रही है। इसी के चलते मध्यप्रदेश में बारिश हो रही है।

अगर लगातार बादल आते हैं, तो बारिश से अचानक ठंड बढ़ जाएगी।