फिर बढ़ी महंगाई, कमर्शियल सिलेंडर में 8 रुपए का इजाफा, जानिए कितने बढ़े घरेलू गैस के दाम 


स्टोरी हाइलाइट्स

पेट्रोल-डीजल के दाम भी लगातार बढाए जा रहे हैं. इसके साथ ही गैस सिलेंडर के दाम भी बढ़ रहे हैं; गुरुवार को सरकार ने रसोई गैस की कीमतें बढ़ा दीं.

देशभर में मंहगाई चरम पर पहुंच रही है. गेहूं, चावल, तैल जैसी रोजमर्रा की चीजों में महंगाई की मार थमने का नाम ही नहीं ले रही हैं। पेट्रोल-डीजल के दाम भी लगातार बढाए जा रहे हैं. इसके साथ ही गैस सिलेंडर के दाम भी बढ़ रहे हैं; गुरुवार को सरकार ने रसोई गैस की कीमतें बढ़ा दीं. जहां घरेलू सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए हैं वहीं कमर्शियल सिलेंडर भी महंगा हो गया.

गुरुवार को LPG गैस के दामों में खासी बढ़ोतरी हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर और कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर, दोनों के दामों में बढ़ोतरी की गई है। घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में 3.50 रुपए प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की गई है। इधर कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में सीधे 8 रुपए का इजाफा कर दिया गया है। इसी के साथ देशभर के साथ मध्यप्रदेश में भी रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 1005 रुपए के करीब पहुंच गई है। 

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब देश में जरूरी जिंसों में खासी महंगाई चल रही है. इससे लोग पहले से ही परेशान हैं. पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों से भी लोग परेशान हैं। अब सिलेंडर की कीमत बढ़ जाने से महंगाई में इजाफा होगा वहीं घरेलू सिलेंडर महंगा होने से उपभोक्ताओं की जेबे और हल्की होंगी.