स्ट्रांग रूम में ईवीएम लूटने की हो रही कोशिश, ममता बैनर्जी का बड़ा आरोप


Image Credit : X

स्टोरी हाइलाइट्स

ममता ने सभी उम्मीदवारों से कहा था कि वे अपने विधानसभा के स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर पहुंचें, ममता ने भवानीपुर से चुनाव लड़ा है, इसलिए वे सखावत मेमोरियल स्कूल में बने स्ट्रॉन्ग रूम में अपने चुनाव एजेंट के साथ परिसर में दाखिल हुईं..!!

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गुरुवार रात अपनी सीट भवानीपुर के ईवीएम स्ट्रॉन्ग रूम पहुंचीं, जहां वे करीब 4 घंटे रहीं। ममता ने सभी उम्मीदवारों से कहा था कि वे अपने विधानसभा के स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर पहुंचें। ममता ने भवानीपुर से चुनाव लड़ा है। इसलिए वे सखावत मेमोरियल स्कूल में बने स्ट्रॉन्ग रूम में अपने चुनाव एजेंट के साथ परिसर में दाखिल हुईं। रात 12.07 बजे वे बाहर आईं।

बाहर आकर ममता ने मीडिया को बताया कि केंद्रीय बलों ने मुझे अंदर जाने से रोका। मैं परमिशन लेने के बाद अंदर गई थी। ईवीएम लूटने की कोशिश की जा रही है, लेकिन मैं मरते दम तक ऐसा होने नहीं दूंगी। इससे पहले तृणमूल कांग्रेस  के नेताओं ने गुरुवार शाम से कोलकाता में ईवीएम स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर धरना दिया। पार्टी का आरोप है कि बैलट बॉक्स उनके प्रतिनिधियों की मौजूदगी के बिना खोले जा रहे हैं।

हालांकि राज्य चुनाव आयोग ने कहा है कि पोस्टल बैलेट की छंटाई हो रही थी पार्टियों को बुलाया, लेकिन उनके लोग नहीं आए। और बाद में सीसीटीवी  को लेकर चिंता जताई। अब सब कुछ ठीक है। सीईओ मनोज कुमार अग्रवाल ने स्ट्रॉन्ग रूम को लेकर चल रहे विवाद पर कहा- जिन स्ट्रॉन्ग रूम में ईवीएम रखी गई हैं, वे पूरी तरह सुरक्षित और लॉक हैं।

एग्जिट पोल भाजपा के इशारे पर दिखाए गए

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार शाम वीडियो मैसेज जारी कर दावा किया कि राज्य में फिर से ळटउ सरकार बनेगी। ममता ने कहा- ळटउ बंगाल में 294 में से 226 से ज्यादा सीटें जीतकर फिर से सत्ता में लौटेगी। ममता ने कहा कि एग्जिट पोल भाजपा के इशारे पर दिखाए गए, ताकि टीएमसी कार्यकर्ताओं का मनोबल तोड़ा जा सके। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्रीय बलों ने चुनाव के दौरान भाजपा के एजेंट की तरह काम किया।

बंगाल में रिकॉर्ड 92.84% वोटिंग

बंगाल की सभी 294 सीटों पर 23 और 29 अप्रैल को दो फेज में रिकॉर्ड 92.84% वोटिंग हुई। तमिलनाडु में 23 अप्रैल, केरलम, असम और पुडुचेरी में 9 अप्रैल को वोटिंग हुई थी। 4 मई को सभी राज्यों के रिजल्ट आएंगे। बुधवार शाम एग्जिट पोल जारी हुए। बंगाल के 7 एग्जिट पोल में से 5 में भाजपा, 2 में टीएमसी सरकार का अनुमान जताया गया है।