भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष और बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल की 34 वर्षीय पुत्री सुरभि खंडेलवाल का बुधवार को हृदय गति रुकने (हार्ट अटैक) से निधन हो गया है। निधन की सूचना मिलने के बाद हेमंत खंडेलवाल भोपाल से बैतूल के लिए रवाना हो गए हैं।
पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, सुरभि लंबे समय से अस्वस्थ थीं। जन्म से ही स्वास्थ्य समस्याओं के कारण परिवार उनकी सेहत को लेकर काफी सतर्क रहता था और उनका नियमित उपचार जारी था।
बुधवार सुबह करीब 11:30 बजे उनकी नियमित फिजियोथेरेपी कराई गई थी। इसके कुछ ही समय बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ी और दोपहर करीब 12 बजे हृदयाघात (हार्ट अटैक) आने से उनका निधन हो गया।
दिवंगत सुरभि की अंतिम यात्रा बुधवार 11 मार्च शाम 5 बजे उनके बैतूल गंज स्थित निवास से कोठी बाजार मोक्षधाम के लिए निकली जाएगी, जहां उनका अंतिम संस्कार किया गया। सुरभि के निधन की सूचना मिलते ही शहर के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और परिचितों ने अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं।
पुराण डेस्क