इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में बीते 16 अप्रैल की रात को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला हुआ। इस मैच को पंजाब किंग्स ने 8 विकेट से अपने नाम कर लिया। पंजाब के अब 9 अंक हो गए हैं और वे पॉइंट्स टेबल में टॉप पर हैं। दूसरी ओर, मुंबई इंडियंस की यह लगातार चौथी हार थी। एमआई को अपने पहले मैच में कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ सिर्फ जीत मिली थी। उसके बाद एमआई अपने सभी मुकाबले हार गई। आइये जानते हैं पंजाब के खिलाफ मुंबई की हार के विलेन कौन-कौन रहे।
रयान रिकेल्टन
मुंबई इंडियंस के ओपनर रयान रिकेल्टन पंजाब किंग्स के खिलाफ पूरी तरह से फ्लॉप रहे। उन्होंने 8 गेंद में महज 2 रन बनाए। उनको अर्शदीप सिंह ने आउट कर दिया था।
दीपक चाहर
मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर भी पंजाब किंग्स के खिलाफ फेल हो गए। उन्होंने 17.50 की इकॉनमी से गेंदबाजी करते हुए 2 ओवर में 35 रन दिए और 1 भी विकेट नहीं लिया।
सूर्यकुमार यादव
मुंबई इंडियंस के स्टार और अनुभवी बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव भी खराब फॉर्म में चल रहे हैं। पंजाब किग्स के खिलाफ वह गोल्डन डक का शिकार हो गए। उनको भी अर्शदीप सिंह ने आउट किया था।?
हार्दिक पंड्या
मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या बल्ले और गेंद दोनों से फ्लॉप रहे। पहले बैटिंग करते हुए उन्होंने 12 गेंद में सिर्फ 14 रन बनाए। उसके बाद बॉलिंग करते हुए पंजाब के खिलाफ 3 ओवर में 39 रन दिए। हार्दिक पंड्या 1 भी विकेट लेने में नाकाम रहे।
जसप्रीत बुमराह
भारत और मुंबई इंडियंस के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी खराब फॉर्म में चल रहे हैं। आईपीएल 2026 में उन्होंने अब तक 5 मुकाबले खेल लिए हैं और 1 भी विकेट नहीं लिया है। पंजाब के खिलाफ भी वह विकेट लेस रहे और महंगे भी साबित हुए। उन्होंने 4 ओवर में 41 रन खर्च किए।
पुराण डेस्क