पंजाब किंग्स ने आईपीएल में 5वीं जीत हासिल की। टीम ने रविवार के दूसरे मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रन से हराया। पहले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने राजस्थान रॉयल्स को 4 विकेट से हराया। न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्टेडियम में टॉस हारकर बैटिंग करने उतरी पंजाब ने 7 विकेट खोकर 254 रन बनाए। यह सीजन बेस्ट स्कोर रहा। जवाब में लखनऊ की टीम 5 विकेट पर 200 रन की बना सकी।
प्रियांश-कोनोली ने 182 रन जोड़े प्लेयर आॅफ द मैच प्रियांश आर्या को 93 और कूपर कोनोली के 87 रन की मदद से पंजाब 250 पार पहुंचा। दोनों ने 80 बॉल पर 182 रन की पार्टनरशिप की। पंजाब ने 3 रन के स्कोर पर प्रभसिमरन सिंह का विकेट गंवा दिया था। यहां से प्रियांश ने कोलोनी के साथ सेंचुरी पार्टनरशिप की।
आखिर में नेहल वाधेरा (13 रन), शशांक सिंह (17 रन) और मार्कस स्टोयनिस (29 रन) ने छोटी लेकिन तेज पारियां खेलकर टीम को 254 तक पहुंचा दिया। लखनऊ से एम सिद्धार्थ ने 2 विकेट झटके। मोहम्मद शमी, मोहसिन खान और प्रिंस यादव को एक-एक विकेट मिला।
पंत लखनऊ के टॉप स्कोरर, कोई फिफ्टी नहीं लगी 255 रन का टारगेट चेज कर रही लखनऊ ने 10 ओवर में 100 रन बना लिए थे और 9 विकेट हाथ में थे। टीम ने फिर लगातार विकेट गंवाए। कोई भी बल्लेबाज फिफ्टी नहीं लगा सका। कप्तान ऋषभ पंत ने सबसे ज्यादा 43 रन बनाए। ऐडन मार्करम ने 42 और मिचेल मार्श ने 40 रन का योगदान दिया। आयुष बडोनी ने 35 रन बनाए। मार्को यानसन ने 2 विकेट लिए। अर्शदीप सिंह, विजयकुमार वैशाख और युजवेंद्र चहल ने एक-एक विकेट झटका।
पंजाब पॉइंट्स टेबल के टॉप पर कायम पंजाब ने इस सीजन में 5वां मैच जीता। जबकि, लखनऊ लगातार तीसरा मैच हारी है। यह टीम की ओवरआॅल चौथी हार है। पंजाब 11 अंक के साथ पॉइंट्स टेबल के टॉप पर कायम है। दूसरी ओर लखनऊ 8वें स्थान पर है।
पुराण डेस्क