लोकसभा चुनाव के बाद शिवराज सिंह चौहान को बड़ी ज़िम्मेदारी, सौंपा गया झारखंड का प्रभार


Image Credit : X

स्टोरी हाइलाइट्स

बीजेपी ने चार राज्यों में विधानसभा चुनाव के लिए प्रभारी नियुक्त कर दिए हैं, साल के अंत में कई राज्यों में विधानसभा चुनाव हैं, इसमें महाराष्ट्र और हरियाणा भी शामिल हैं..!!

लोकसभा चुनाव के बाद अब भारतीय जनता पार्टी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। साल के अंत में कई राज्यों में विधानसभा चुनाव हैं। इससे पहले बीजेपी ने महाराष्ट्र, हरियाणा, झारखंड और जम्मू-कश्मीर के लिए राज्य चुनाव प्रभारी और सह-प्रभारी नियुक्त किए हैं।

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने शिवराज सिंह चौहान को झारखंड का प्रभारी बनाया है। भूपेन्द्र यादव महाराष्ट्र के प्रभारी होंगे। वहीं धर्मेंद्र प्रधान को हरियाणा का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव को महाराष्ट्र का प्रभारी और अश्विनी वैष्णव को सह प्रभारी नियुक्त किया गया है। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान हरियाणा के प्रभारी होंगे। बिप्लब कुमार देब को सह प्रभारी बनाया गया है।

Image

झारखंड विधानसभा चुनाव की जिम्मेदारी केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के कांधों पर होगी। उन्हें यहां का प्रभारी बनाया गया है। साथ ही हेमंत बिस्वा सरमा सह प्रभारी होंगे। केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी को जम्मू-कश्मीर का प्रभारी नियुक्त किया गया है।