Puri-Howrah Vande Bharat Express: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ओडिशा और पश्चिम बंगाल को बड़ी सौगात देंगे. पीएम मोदी आज पुरी-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे. इसके अलावा पीएम मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए करीब 8 हजार करोड़ रुपये की रेलवे परियोजना का शिलान्यास और उद्घाटन भी करेंगे. रेल मंत्रालय द्वारा आयोजित पीएम मोदी के कार्यक्रम में राज्यपाल भी मौजूद रहेंगे.
मुख्यमंत्री भी मौजूद रहेंगे
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक भी आज पुरी में रेल मंत्रालय के समारोह में शामिल होंगे. इस दौरान पीएम मोदी वर्चुअली इस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. पुरी-हावड़ा वंदे एक्सप्रेस सेवा शुरू होने से दोनों राज्यों के लोगों को फायदा होगा.
वंदे भारत सप्ताह में छह दिन चलेगा-
ओडिशा की पहली वंदे भारत ट्रेन में कुल 16 कोच होंगे. ट्रेन खड़गपुर, भद्रक, बालासोर, कटक, भुवनेश्वर और खुर्दा स्टेशनों पर रुकेगी. वंदे भारत एक्सप्रेस गुरुवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलेगी. यह हावड़ा से सुबह 6.10 बजे चलकर दोपहर 12.35 बजे पुरी पहुंचेगी. यह दोबारा पुरी से 1.50 बजे रवाना होगी और 8.30 बजे हावड़ा पहुंचेगी.