भोपाल: राज्य सरकार ने राज्य सूचना आयोग में छह सूचना आयुक्तों के पद स्वीकृत किये हैं। इसके लिये सामान्य प्रशासन विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। अब इन स्वीकृत पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया प्रारंभ की जायेगी।
उल्लेखनीय है कि राज्य सूचना आयोग भोपाल में वर्तमान में विजय यादव मुख्य सूचना आयुक्त हैं जबकि डा. वंदना गांधी, उमाशंकर पचौरी और ओंकार नाथ सूचना आयुक्त के रुप में पदस्थ हैं।
डॉ. नवीन आनंद जोशी