इस साल भारत में सामान्य रहेगी बारिश..! आईएमडी ने जारी किया पूर्वानुमान

Ani

Image Credit : Ani

स्टोरी हाइलाइट्स

मौसम विभाग की तरफ़ से जारी मॉनसून के पूर्वानुमान के मुताबिक इस बार देश भर में अच्छी बारिश होगी. IMD ने मानसून 2022 का अपना पहला पूर्वानुमान जारी किया है..!

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने मानसून 2022 का अपना पहला पूर्वानुमान जारी किया है। दक्षिण-पश्चिम मानसून की भविष्यवाणी करते हुए, आईएमडी ने गुरुवार को कहा कि इस साल मानसून "सामान्य" रहेगा। जून से सितंबर के दौरान औसत वर्षा अब 868.6 mm मानी जाती है, जो पिछले पहले वर्ष 880.6 मिमी थी। नए अनुमान के मुकाबले इस बार बारिश की 99% संभावना है। 96-104% बारिश सामान्य बताई जा रही है। 

निजी एजेंसी स्काईमेट ने भी इस साल भारत में 'सामान्य' मानसून रहने का अनुमान जताया है। उनके मुताबिक सामान्य बारिश की 65 फीसदी संभावना है। एजेंसी ने कहा कि यह भारत के कृषि क्षेत्र के लिए अच्छा संकेत है। जिसने कोविड की चुनौती के बावजूद अच्छा प्रदर्शन किया है।

मानसून पर आईएमडी का पूर्वानुमान

मौसम विभाग की तरफ़ से जारी मॉनसून के पूर्वानुमान के मुताबिक देश भर में अच्छी बारिश होगी। उत्तर भारत में सामान्य से बेहतर बारिश का अनुमान है। पूर्वोत्तर के कुछ हिस्सों में कम बारिश की संभावना है। आईएमडी के मुताबिक मानसून के साथ ला नीना का असर बारिश पर भी देखने को मिलेगा।

आईएमडी प्रत्येक वर्ष दो चरणों में मानसून वर्षा का पूर्वानुमान प्रस्तुत करता है। पहला पूर्वानुमान अप्रैल में और दूसरा जून में जारी होता है। पहले चरण में, देश भर में आईएमडी द्वारा मानसून के मौसम (जून-सितंबर) के दौरान वर्षा के पूर्वानुमान प्रस्तुत किए जाते हैं। जुलाई में ला नीना के प्रभाव में दिल्ली में सबसे अच्छा मानसून देखने को मिलेगा।

इस दौरान भारी बारिश भी हो सकती है। अगस्त तक ला नीना तटस्थ स्थिति में होगी। "स्काईमेट वेदर" के अनुसार सामान्य मानसून 26 से 27 जून के बीच राजधानी में आता है। इससे पहले दिल्ली में प्री-मानसून गतिविधि होगी। जुलाई में मानसून पूरे शबाब पर होगा। जुलाई में राजधानी में मानसून सामान्य या सामान्य से थोड़ा ऊपर रहने की संभावना है।

'सामान्य' रहेगा मानसून, स्काईमेट की भविष्यवाणी :

इस साल देश में मानसून सामान्य रहने की उम्मीद है। निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट ने यह भविष्यवाणी की है। एजेंसी के मुताबिक मानसून की शुरुआत अच्छी रहने की उम्मीद है। सबसे ज्यादा बारिश जून के महीने में होने की संभावना है। यह किसानों के लिए अच्छी खबर मानी जा रही है, क्योंकि शुरुआती महीनों में फसलों की बुवाई के लिए अच्छी बारिश हो सकती है।