Rashmika-vijay Wedding: रश्मिका-विजय लेंगे सात फेरे, साउथ के पंडित पढ़ेंगे मंत्र


Image Credit : X

स्टोरी हाइलाइट्स

Rashmika-vijay Wedding: रश्मिका मंदाना कर्नाटक के कोडवा और विजय देवरकोंडा तेलुगू के हिंदू परिवार से आते हैं, दूल्हा-दुल्हन की हल्दी और मेहंदी की रस्म भी बुधवार को हुई। हल्दी की फोटो भी दोनों ने अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर की..!!

Rashmika-vijay Wedding: उदयपुर में गुरुवार 26 फरवरी को अरावली की पहाड़ियों के बीच साउथ स्टार्स सात फेरे लेंगे। शहनाइयों की धुन के बीच विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना दक्षिण भारतीय रीति-रिवाजों से शादी करेंगे। इसके लिए साउथ से कई पंडित बुधवार, 25 फरवरी को ही वेडिंग वेन्यू होटल मेंमेटोस एकाया पहुंच गए थे।

एक्टर विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की बुधवार को उदयपुर में हल्दी सेरेमनी हुई। होटल मेंमेटोस एकाया में पीले फूलों से सजावट और लाइटिंग की गई है। साउथ इंडिया से पंडित भी आए हैं, जो शादी की रस्मों को पूरा करवाएंगे। इससे पहले, मंगलवार को साउथ इंडियन फिल्मों की एक्ट्रेस ईशा रेब्बा, आशिका रंगनाथ, डायरेक्टर तरुण भास्कर और स्टाइलिस्ट श्रव्या वर्मा भी उदयपुर पहुंच गई थीं।

रश्मिका मंदाना कर्नाटक के कोडवा और विजय देवरकोंडा तेलुगू के हिंदू परिवार से आते हैं। दूल्हा-दुल्हन की हल्दी और मेहंदी की रस्म भी बुधवार को हुई। हल्दी की फोटो भी दोनों ने अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर की।

रश्मिका मंदाना ने हल्दी सेरेमनी कीफोटो शेयर की है, जिसमें एक पोस्टर पर कार में दो डॉग बैठे है। दरअसल, विजय और रश्मिका दोनों डॉग लवर हैं।

दोनों की शादी में केवल उनके खास दोस्त शामिल होने आए हैं, जिसमें तेलुगु एक्टर-डायरेक्टर राहुल रविंद्रन, फिल्म प्रोड्यूसर-डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा, साउथ इंडियन फिल्मों की एक्ट्रेस आशिका रंगनाथ, तेलुगु फिल्मों के डायरेक्टर तरुण भास्कर, एक्ट्रेस ईशा रेब्बा और स्टाइलिस्ट श्रव्या वर्मा के नाम शामिल हैं। सभी हल्दी और मेहंदी सेरेमनी में भी शामिल हुए। शादी में नो फोन पॉलिसी को फॉलो किया जा रहा है।